4 Indian Players Unlikely To Get Place In Playing 11 Against Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेल रही है। इंडिया का पहला मैच यूएसए से था और अब आज दूसरा मैच नामीबिया से है। इसके बाद, ग्रुप का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा।
दुश्मन देश के खिलाफ टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। इसके लिए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर बेस्ट प्लेइंग 11 (Playing 11) उतारना चाहेंगे। इसी वजह से हम उन 4 खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें शायद पाकिस्तान के खिलाफ गंभीर मौका न दें।
इन 4 खिलाड़ियों को पाक के खिलाफ गंभीर प्लेइंग इलेवन (Playing 11) से रख सकते हैं बाहर

1. संजू सैमसन
भारत के स्क्वाड में विकेटकीपर संजू सैमसन भी शामिल हैं, जिन्हें पहले ओपनिंग स्पॉट के लिए अभिषेक शर्मा का जोड़ीदार माना जा रहा था लेकिन फिर ईशान किशन ने बाजी मार ली। संजू ने न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में मिले मौकों को नहीं भुनाया, इसी वजह से गौतम गंभीर का भरोसा भी डगमगा गया है और इसी वजह से यूएसए के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक के साथ ईशान को ओपनिंग का मौका मिला। ऐसे में आगे भी इन दोनों के ही पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। ऐसे में संजू को पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग 11 (Playing 11) में जगह मिलने की संभावना कम ही है और उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ सकता है।
2. वाशिंगटन सुंदर
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 (Playing 11) में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के रूप में अक्षर पटेल ने अपना स्थान पक्का कर रखा है। इसी वजह से सुंदर को कम ही मौके मिलते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी सुंदर को गंभीर मौका देंगे, इसकी उम्मीद कम है। अगर सुंदर को खिलाना होगा तो भारत को फिर शिवम दुबे या रिंकू सिंह में से किसी एक को ड्रॉप करना होगा। अगर ऐसा हुआ तो भारत की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर पड़ जाएगी, क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, सुंदर के पास बड़े शॉट खेलने की काबिलियत ज्यादा नहीं है।
3. कुलदीप यादव
स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं। हालांकि, भारत वरुण चक्रवर्ती पर भरोसा जता रहा है और उन्हें ही मुख्य स्पिनर के रूप में मौके दे रहा है। ऐसे में कुलदीप के लिए पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 (Playing 11) में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है। कुलदीप को जगह तभी मिल सकती है, जब भारत सिर्फ एक पेसर के साथ मुकाबले में उतरे। इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है, जिसके कारण कुलदीप का खेलना मुश्किल ही है।
4. मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा नहीं थे लेकिन आखिरी मौके पर किस्मत ने उनका साथ दिया और हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में चुन लिया गया, जो घुटने की इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सिराज को आते ही यूएसए के खिलाफ खेलने का मौका भी मिल गया, क्योंकि जसप्रीत बुमराह अनफिट थे। हालांकि, अब बुमराह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ हमें बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी नजर आ सकती है। इन दोनों तेज गेंदबाजों के कारण सिराज को गंभीर प्लेइंग 11 (Playing 11) से बाहर रख सकते हैं।
FAQs
भारत और पकिस्तान के बीच मुकाबला कब खेला जाना है?
भारत और पकिस्तान के बीच मुकाबला कहां होना है?
यह ही पढ़ें: पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा की भूख हुई गूम, गिर गया इतना KG वजन