Nepal Cricket Team: एशिया में क्रिकेट का खेल बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। पहले सिर्फ भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ही मुख्य रूप से क्रिकेट में टीमों के रूप में नजर आते थे लेकिन फिर बांग्लादेश, अफगानिस्तान के साथ कई अन्य एशियाई देशों ने भी इस खेल में प्रगति की। इस लिस्ट में नेपाल का भी नाम शामिल है, जो अब तेजी से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहा है।
ओमान में खेले गए Asia-East Asia Pacific Qualifier के माध्यम से नेपाल (Nepal) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अपनी जगह पक्की की और पहले ही मैच में दो बार की चैंपियन इंग्लैंड टीम को हराने का माहौल तैयार कर दिया लेकिन आखिरी में चूक गई। हालांकि, उसके प्रदर्शन से फैंस के साथ-साथ तमाम दिग्गज खुश नजर आए और एक ने तो खुद सामने से कोच बनने का प्रस्ताव रख दिया।
इस दिग्गज ने नेपाल (Nepal) क्रिकेट टीम का कोच बनने की जताई इच्छा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में नेपाल (Nepal) को इंग्लैंड के खिलाफ 4 रनों से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से जरूरी तारीफें बटोरने का काम किया। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटर्स भी नेपाल के प्रदर्शन की हौसलाफजाई करते दिखे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तो सीधे कोच बनने का ही प्रस्ताव रख दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल के मैच के बाद, डेल स्टेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट किया और उन्होंने नेपाल को खुद की सेवाएं देने का ऑफर रखा। स्टेन ने अपने ट्वीट में लिखा,
“नेपाल, यदि आपको कभी भी मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं आपकी सेवा में हाज़िर हूं! “
Nepal
I offer my services to you if you ever need em!
Up, up and UP!— Dale Steyn (@DaleSteyn62) February 8, 2026
इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल (Nepal) ने अपने प्रदर्शन से जीता दिल
नेपाल क्रिकेट टीम (Nepal Cricket Team) ने सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी प्रगति की है और इसका सबूत उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन से दिया। नेपाक ने तो एकसमय पूरी तरह से उलटफेर का माहौल बना दिया लेकिन आखिरी ओवर में बाजी पलट गई। अगर मुकाबले के हाल की बात करें तो इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन नेपाल ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर 200 के अंदर ही रोक दिया और इंग्लिश टीम पूरे ओवर खेलकर 184/7 का ही स्कोर बना पाई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल (Nepal) ने 50 रनों के अंदर अपने दो विकेट गंवा दिए लेकिन फिर कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। दीपेंद्र 29 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गए और फिर पौडेल भी 39 रन बनाकर चलते बने।
यहां से लगा कि शायद नेपाल अब आसानी से हार मान जाएगी लेकिन लोकेश बाम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चौके-छक्के जड़ने शुरू किए और मामला आखिरी ओवर तक पहुंच गया, जिसमें नेपाल को जीत के लिए 10 रन बनाने थे लेकिन इसमें 5 रन ही आए और नेपाल को 4 रन से हार झेलनी पड़ी। लोकेश 20 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
FAQs
नेपाल क्रिकेट टीम का कोच बनने का प्रस्ताव किसने दिया है?
इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल को कितने रनों से हार का सामना करना पड़ा?
यह भी पढ़ें: एक तीर से 3 निशाने मारने की कोशिश में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए रखी ये शर्तें