MS Dhoni T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण साल 2007 में खेला गया था और उस दौरान फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी। उस समय भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे महेंद्र सिंह धोनी और महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले काफी बड़ी भविष्यवाणी की है।
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बताया है कि इस बार का चैंपियन कौन बन सकता है। तो आइए जान लेते हैं कि इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी जीताने वाले कप्तान ने क्या कहा है।
MS Dhoni ने कही यह बात

इंडियन क्रिकेट टीम को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान बताया कि टीम इंडिया एक बार फिर चैंपियन बन सकती है। धोनी का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है।
दरअसल, जब कैप्टन कूल से टी20 वर्ल्ड कप में भारत के जीतने की उम्मीद के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “भारत सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी होगी, चाहे वह बैटिंग हो या बॉलिंग, लेकिन एक अच्छी टीम के लिए असल में क्या चाहिए? सब कुछ है। उनके पास अनुभव है – खासकर इस फॉर्मेट में – अनुभव बहुत ज़्यादा है। उन्होंने दबाव में खेला है। जो भी खेल रहा है, और उन्हें जो भी रोल दिए गए हैं, वे काफी समय से उन खास स्थितियों में रहे हैं।”
इस बात का सता रहा है डर
भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग दिशा में लेकर जाने वाले दिग्गज (MS Dhoni) कप्तान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अपना डर जाहिर किया। उन्होंने कहा, “जो बात मुझे परेशान करती है – और मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है, वह है ओस। ओस सब कुछ बदल देती है। जब मैं खेलता था, तब भी एक चीज़ जो मुझे सच में डराती थी, वह थी ओस का फैक्टर, जहाँ टॉस बहुत ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। अगर हम दुनिया की सबसे अच्छी टीमों के साथ दस मैच खेलें, तो हम ज़्यादातर बार जीतेंगे, बशर्ते हालात न्यूट्रल रहें।”
धोनी (MS Dhoni) ने आगे बताया कि T20 क्रिकेट में असली समस्या तब आती है, जब टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ी एक ही समय में फ्लॉप हो जाएं और विपक्षी टीम का कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करे। इसके बाद धोनी ने कहा कि वो टीम को नजर नहीं लगने देना चाहते, इसलिए ज्यादा नहीं कहेंगे लेकिन यह बात सच है कि इंडिया दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है।
7 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगा टूर्नामेंट
मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को होगा और इसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बार का टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं और इंडिया इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। अगर भारत फिर ट्रॉफी जीत जाती है तो वो सबसे अधिक 3 बार ऐसा करने वाली टीम बन जाएगी।
FAQs
एमएस धोनी ने कितनी आईसीसी ट्रॉफी जीती है?
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल