Posted inICC T20 World Cup

धोनी vs कोहली vs रोहित: जानें T20 World Cup इतिहास में सर्वश्रेष्ठ कप्तानी का रिकॉर्ड किसका है?

धोनी vs कोहली vs रोहित: जानें T20 World Cup इतिहास में सर्वश्रेष्ठ कप्तानी का रिकॉर्ड किसका है?

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट के पिछले दो दशक में सबसे बड़े खिलाड़ियों में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को शामिल किया जाता है। ये तीनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भी इन खिलाड़ियों ने अपनी लीडरशिप का जौहर दिखाया है।

धोनी, कोहली और रोहित में से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में कप्तानी करते हुए किसने ज्यादा सफलता हासिल की है, इसका जवाब देना आसान काम नहीं है। ऐसे में हम तीनों के आंकड़े बताने जा रहे हैं और फिर तुलना कर देखेंगे कि कौन ज्यादा सफल रहा।

T20 World Cup में कप्तान के तौर पर एमएस धोनी का रिकॉर्ड

धोनी vs कोहली vs रोहित: जानें T20 World Cup इतिहास में सर्वश्रेष्ठ कप्तानी का रिकॉर्ड किसका है?

जब 2007 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का पहला संस्करण खेला जाना था, उसी के पहले एमएस धोनी को भारत का टी20आई कप्तान बनाया गया। ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया था, इसी वजह से धोनी पर दांव लगाया गया था, जो ऐतिहासिक साबित हुआ क्योंकि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में भारत को चैंपियन बना दिया था। धोनी का टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी संस्करण साल 2016 में रहा।

इस तरह कैप्टेन कूल ने कुल छह टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) संस्करण में भारत की कप्तानी की और इस दौरान 33 मैचों में टीम इंडिया को लीड किया, जिसमें 20 में भारत को जीत मिली और 11 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, 1 मैच टाई रहा, जबकि 1 का नतीजा नहीं निकला। धोनी की कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 64.06 का रहा।

T20 World Cup में कप्तान के तौर पर विराट कोहली का रिकॉर्ड

जब एमएस धोनी ने टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी छोड़ी तो विराट कोहली को मौका मिला। हालांकि, फिर बीच में कोरोना महामारी आ गई और उस समय क्रिकेट का खेल भी प्रभावित हो गया। इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2016 के बाद सीधे 2021 में हुआ और विराट इसमें कप्तानी करते नजर आए। हालांकि, उनकी कप्तानी में भारत को सुपर-12 से ही बाहर होना पड़ा था। इसके बाद, कोहली को कप्तानी से हटा दिया गया था।

इस तरह विराट ने टी20 वर्ल्ड कप के सिर्फ 5 मैचों में ही कप्तानी की है, जिसमें से 3 में भारत को जीत मिली है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप में विराट की कप्तानी में जीत प्रतिशत 60 है।

T20 World Cup में कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

जब विराट कोहली को कप्तानी से हटाया गया तो रोहित शर्मा को व्हाइट बॉल में कप्तान नियुक्त किया गया और फिर टेस्ट में भी रोहित ने कमान संभाली। रोहित को पूर्णकालिक कप्तानी मिलने के कुछ महीनों बाद ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उतरना पड़ा, जिसमें टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद, 2024 में रोहित ने इतिहास रचा और भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने में कामयाब रहा।

रोहित का टी20 वर्ल्ड कप में कैप्टेंसी रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने दो संस्करण में कमान संभालते हुए 14 में से 12 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में हार का सामना किया है। रोहित की कप्तानी में जीत प्रतिशत 85.71 है।

धोनी vs कोहली vs रोहित में T20 World Cup में कौन बेहतर कप्तान?

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड एमएस धोनी और विराट कोहली से काफी बेहतर है। धोनी ने ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी की है, यह बात उनके हक़ में जाती है लेकिन रोहित के विनिंग प्रतिशत के आगे उनकी दावेदारी कमजोर लगती है। वहीं, विराट का तो रिकॉर्ड ही काफी कम मैचों का है। ऐसे में इन तीनों की तुलना में टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा को बेस्ट कप्तान कहा जा सकता है।

FAQs

T20 World Cup में धोनी, कोहली और रोहित में से किसने सबसे ज्यादा संस्करण में कप्तानी की?
एमएस धोनी
विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के किस संस्करण में भारत की कप्तानी की थी?
2021

यह भी पढ़ें: एक तरफ लड़ाई-दूसरी तरफ भाईचारा, टी20 वर्ल्ड कप में एक साथ काम करने को तैयार हुए भारत-पाकिस्तान के दिग्गज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!