Namibia Captain Slams BCCI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया की टीम भी हिस्सा ले रही है, जिसे अपने पहले मैच में नीदरलैंड के हाथों 7 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अब नामीबिया को अपना दूसरा मैच भारत के खिलाफ खेलना है, जो 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
हालांकि, इस मुकाबले पहले नामीबिया (Namibia) के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने बड़ा बयान दे दिया है, जिससे बवाल मच गया है। इरास्मस ने भारत के खिलाफ मैच से पहले अपनी टीम को एक भी दिन रात में अभ्यास सत्र न मिलने पर निराशा जाहिर की है और अप्रत्यक्ष रूप से अपने साथ हुई नाइंसाफी को लेकर BCCI पर निशाना साधा है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप का सह-मेजबान भारत भी है।
भारत के खिलाफ मैच से पहले रात में अभ्यास सत्र ना मिलने को लेकर भड़के नामीबिया (Namibia) के कप्तान

नामीबिया (Namibia) को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं। वहीं, उनके देश में भी क्रिकेट के खेल के लिए बहुत ज्यादा सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में नामीबिया के ज्यादातर खिलाड़ियों को रात के मुकाबलों की आदत नहीं। इसी वजह से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भारत के खिलाफ मैच से पहले रात में एक भी अभ्यास सत्र ना मिलने पर निराशा जाहिर की और बताया कि उनके ज्यादातर खिलाड़ियों को लाइट में खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में अगर रात में अभ्यास सत्र मिल जाते तो उनके खिलाड़ियों को खुद को ढालने में मदद मिलती।
नामीबिया (Namibia) ने अपना पहला मुकाबला दिल्ली में ही 10 फरवरी को खेला था लेकिन वो मैच सुबह 11 बजे से शुरू हुआ था। इसी वजह से टीम ने 11 फरवरी को अभ्यास करने का दिन चुना था लेकिन उसे रात में अभ्यास सत्र का स्लॉट नहीं मिला। उन्हें दोपहर 2 से 5 के बीच ट्रेनिंग करनी पड़ी, जिसके कारण टीम को लाइट में अभ्यास का मौका नहीं मिला। जबकि भारत ने 10 और 11 फरवरी को रात में अभ्यास किया। बुधवार को कनाडा ने भी भारतीय टीम के समय पर ही अभ्यास किया, जबकि उसका अगला मैच दोपहर 3 बजे से होना है।
रात में अभ्यास सत्र ना मिलने को लेकर नामीबिया (Namibia) के कप्तान ने जताई निराशा
भारत के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर नामीबिया (Namibia) के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा,
“हमें इस मैच से पहले रात में ट्रेनिंग का कोई सेशन नहीं दिया गया, पता नहीं क्यों। मुझे लगता है भारत के दो रात के ट्रेनिंग सेशन होते हैं और मैंने बाहर देखा है कि कनाडा का भी अब रात का ट्रेनिंग सेशन होगा, तो आप इसका जो मतलब चाहें निकाल लें, लेकिन हम बस मैदान पर उतरेंगे और अपने नामीबियाई तरीके से खेलेंगे, यानी लड़ना। नामीबिया में हमारे पास कोई फ्लड लाइट नहीं है… दिन/रात के मैचों में, बुनियादी ढांचे के लिहाज से शायद यही हमारे लिए चुनौती है, तो हां, यह उन खिलाड़ियों के लिए आसान बात नहीं है जिनके पास अनुभव नहीं है… मुझे लगता है कि नेपाल प्रीमियर लीग, आईएलटी20 और वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को छोड़कर, बाकी खिलाड़ी अक्सर रोशनी में ट्रेनिंग करने के आदी नहीं होते।”
नामीबिया (Namibia) के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के इस बयान के बाद सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं कि रात में अभ्यास सत्र के लिए सिर्फ भारत को ही क्यों प्राथमिकता दी गई। खैर इरास्मस ने साफ़ कर दिया है कि उनकी टीम इसे एक बहाने के रूप में नहीं इस्तेमाल करेगी और अपना पूरा जोर लगातार भारत को चुनौती देने का प्रयास करेगी।
FAQs
भारत और नामीबिया के बीच ग्रुप मैच कब होना है?
नामीबिया के कप्तान ने किस चीज को लेकर BCCI पर निशाना साधा है?
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिषेक शर्मा, इस मुकाबले में करेंगे कमबैक