Pakistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बीते दिन पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने 5 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन जीत के बाद भी वो टीम हार गई, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी।
लेकिन इस दौरान मैदान के बाहर जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। मैदान के बाहर एक पाकिस्तानी फैन ने श्रीलंकाई फैन को थप्पड़ मार दिया, उसके बाद फिर सॉरी-सॉरी कहता नजर आया।
जीत कर भी हार गई Pakistan Team

बीते दिन 28 फरवरी को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना डाले और मैच को पाकिस्तान ने 5 रन से जीता। ले
किन सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए पाकिस्तान को इस मैच को कम से कम 65 रनों के अंतर से जीतना जरूरी था। ऐसे में टीम जीत के बाद भी नेट रन रेट कम होने के कारण सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई।
पाकिस्तानी फैन ने मारा श्रीलंकाई फैन को थप्पड़
मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान का फैन सऊद स्टेडियम के बाहर कैमरे के सामने हल्ला करता नजर आया और इस दौरान वो चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि हम बाकि दो हार भूल जाएंगे। लेकिन यह हार कभी नहीं भूलेंगे। इसी दौरान वो लगातार हाथ भी हिलाता नजर आ रहा था और इस बीच उसने श्रीलंकाई फैन के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ दिया।
हालांकि इसके बाद वो श्रीलंकन भाई कहकर सॉरी-सॉरी कहता भी नजर आया। लेकिन इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस सऊद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
🚨 PAKISTANI FAN CRIED AND SLAPPED SRI LANKAN FAN 🚨
He said – “We will not forget this loss”, then while speaking slapped Sri Lankan fan, ‘Sorry Sri Lankan bro’ 😂
– First slapped and then sorry, that’s Pakistani fan for you 😆
– A must watch video 😅pic.twitter.com/rv8Gl79Teg
— Fan Account Richard Kettlebourogh (@RichKettle07) March 1, 2026
यह भी पढ़ें: T20WC के तुरंत बाद बदलेगा फॉर्मेट, भारत इस देश से खेलेगा ODI और टेस्ट सीरीज
रिसेंटली कई फैंस से लड़ चुका है सऊद
एक समय पर पाकिस्तान का वायरल फैन मोमिन साकिब था और अब सऊद है, जो कि अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुकाबले में देखा जाता है और अपनी प्रतिक्रियाएं देता है। कुछ समय पहले वो इंग्लैंड के फैंस से लड़ पड़ा था और अब इसकी यह नई वीडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया है। हालांकि हंगामा सिर्फ फैंस के बीच ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के बीच भी जारी है।
पाकिस्तान में बदली जाएगी सत्ता
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस मैदान के बाहर जो कर रहे हैं वो कर ही रहे हैं। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंदर भी हंगामा होने वाला है, क्योंकि खबरें हैं कि इस टीम के मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा से कप्तानी छीन ली जाएगी। रिपोर्ट्स है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम के प्रदर्शन से काफी ज्यादा खफा हैं। इस वजह से उन्होंने आगा से कप्तानी छीनने का निर्णय किया है और अब उनकी जगह एक युवा खिलाड़ी टीम का कर्ताधर्ता बनेगा।