ENG vs ITA: इंग्लैंड और इटली क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने जीत लिया है। इंग्लिश टीम ने इस मैच को 24 रनों के अंतर से अपने नाम किया। लेकिन एक समय पर ऐसा लग रहा था, जैसे यह मैच इटली क्रिकेट टीम जीत सकती है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
इंग्लैंड ने बनाए थे 202 रन

इटली क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करने आई इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। इस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। इस दौरान ओपनर फिल साल्ट ने 28 वहीं जोश बटलर ने सिर्फ तीन रन की पारी खेली।
लेकिन जैकब बेथल ने 23, टॉम बैंटन ने 30, कप्तान हैरी ब्रुक ने 14, सैम कुरेन ने 25 और लास्ट में विल जैक्स ने नाबाद 53 रन बनाकर टीम को काफी मजबूत स्थिति में ला दिया। जैमी ओवरटन ने भी इस दौरान 15 रन की पारी खेली। विल जैक्स ने 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद अर्धशतक जड़ा। विरोधी टीम के लिए ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं जेजे स्मट्स, अली हसन, बेन मानेंटी को एक-एक सफलता हासिल हुई।
ENG vs ITA मैच जीतते-जीतते रह गई Italy Team
इटली की टीम ने शुरुआत तो काफी खराब की थी। लेकिन यह टीम एक ऐतिहासिक फिनिश जरूर कर सकती थी। इस टीम ने 20 ओवर में 178 के स्कोर पर ऑल आउट होकर मैच गंवा दिया। इस टीम ने एक के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। वहीं 22 के स्कोर पर आते-आते टीम 3 विकेट गंवा चुकी थी। इस टीम के लिए एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स और हैरी मैनेंटी ने क्रमशः 0,0 और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
लेकिन एक छोर पर जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए। वहीं बेन मानेंटी ने 25 गेंदों में चार चौके और छह छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर एक अच्छी साझेदारी की और भरोसा दिलाया कि टीम में जीत सकती है। लेकिन जस्टिन मोस्का के आउट होने के बाद यह टीम फिर से एक छोर पर लगातार विकेट गंवाते रही।
इस दौरान ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए और उम्मीद दिलाई की टीम जीत सकती है। लेकिन 19वें ओवर में वह भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंतिम ओवर में इंग्लैंड ने दो विकेट लेकर मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए जैमी ओवरटन और सैम कुरेन ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। वहीं जोफ्रा आर्चर ने 2 और विल जैक्स व आदिल रशीद ने एक-एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: बल्लेबालों के फ्लॉप शो को देख बोर्ड ने लिया चौंकाने वाला फैसला, 2 सालों के बाद 36 साल के खिलाड़ी को दिया मौका
सुपर 8 में पहुंची England Team
इस (ENG vs ITA) मुकाबले को जीतने के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। 4 मैचों में तीन जीत के साथ इस टीम ने 6 अंक हासिल कर लिए और दूसरे पायदान पर फिनिश करने के साथ सुपर 8 में अपनी जगह बना ली। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यह टीम सुपर 8 के ग्रुप 2 में हमें नजर आने वाली है और इसके ग्रुप में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड हो सकती है।