T20 World Cup 2026 Super-8: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू हुए अब लगभग दो सप्ताह होने वाले हैं। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में 16 फरवरी तक 30 मुकाबले हो चुके हैं और सुपर-8 में जगह बनाने वाली 5 टीमों के नाम भी तय हो चुके हैं। हालांकि, अभी सिर्फ ग्रुप सी से ही 2 टीमों के नाम पक्के हुए हैं, अन्य ग्रुप से एक-एक ही टीम ने जगह बनाई है।
भारतीय टीम ने भी सुपर-8 (Super-8) में जगह बना ली है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने पहले तीन मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस दौरान भारत ने यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान को हराया। अब उसके लिए अगली चुनौती अंतिम आठ की होने वाली है। हालांकि, इस राउंड में भारत की टक्कर किन टीमों से होगी, यह पूरी तरह नहीं है लेकिन 3 टीमों के नाम कन्फर्म हैं, जिनसे मुकाबला नहीं होगा।
इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से सुपर-8 (Super-8) में भारत का नहीं होगा मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 (Super-8) में भारत की इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से उसकी टक्कर नहीं होगी, जबकि इन टीमों ने अभी अगले राउंड में अपना स्थान पक्का कर रखा है। इसके बावजूद इन टीमों में से किसी का भी मुकाबला भारत नहीं होगा। इसके पीछे अहम वजह आईसीसी की प्री-सीडिंग और सुपर-8 का फॉर्मेट है। आईसीसी ने टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही सुपर-8 के दो ग्रुप (X और Y) तय कर दिए थे और सीडिंग के आधार पर आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांट दिया था।
ग्रुप X में भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को जगह दी गई, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया। इन टीमों में से भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने पहले ग्रुप से सुपर-8 (Super-8) में स्थान पक्का कर लिया है। जबकि दूसरे ग्रुप से पाकिस्तान को छोड़कर अन्य तीन टीमों ने जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान अगर आगे पहुंचने में सफल नहीं होते हैं तो इनके स्थान पर उस ग्रुप से टॉप 2 में आने वाली टीम को जगह दे दी जाएगी लेकिन उनकी सीडिंग वही रहेगी, जिस टीम को वो रिप्लेस करेंगी।
सुपर-8 में हर टीम को अपने ग्रुप कई अन्य तीन टीमों से एक-एक मुकाबला खेलना है। ऐसे में भारत के ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड में से कोई भी टीम नहीं है। इसी वजह से टीम इंडिया का मुकाबला इनमें से किसी से भी नहीं होगा।
भारत के सुपर-8 (Super-8) ग्रुप में इन चार टीमों में से कोई तीन आ सकती हैं नजर
आईसीसी के द्वारा निर्धारित पूर्व सीडिंग के अनुसार भारत के सुपर-8 ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को होना चाहिए लेकिन वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका ने ही अभी तक अपनी जगह पक्की की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर है। ऑस्ट्रेलिया को पहले जिम्बाब्वे और फिर श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा यही कारण है कि उसके 3 मैच में 2 ही अंक हैं, जबकि जिम्बाब्वे के 2 मैच में 4 अंक हैं। अगर जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ अपने तीसरे मुकबले में जीत दर्ज कर ली तो ऑस्ट्रेलिया का आज ही खेल खत्म हो जाएगा।
इसी वजह से काफी हद तक सुपर-8 (Super-8) में X ग्रुप में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के नजर आने की उम्मीद है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को कम से कम दो मैच जरूर जीतने होंगे।
FAQs
इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से सुपर-8 में भारत का मुकाबला क्यों नहीं होगा?
भारत के सुपर-8 ग्रुप में किन तीन टीमों के नजर आने की प्रबल संभावना है?
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया की हार से भारत को बड़ा फायदा, T20 World Cup में सेमीफाइनल का टिकट हुआ पक्का!