Eoin Morgan T20 World Cup 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 2019 का आईसीसी वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज कप्तान इयोन मोर्गन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनलिस्ट टीमों की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बेस्ट टीमों का चयन किया है। तो आइए जान लेते हैं कि इयोन मोर्गन ने किन दो टीमों को चुना है।
Eoin Morgan ने की भविष्यवाणी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 में जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंडिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान ने जगह बनाई है। इन सभी टीमों ने ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए सुपर 8 में अपनी जगह बनाई और इन टीमों से आगे भी ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
सेमीफाइनल और फाइनल में इन टीमों में से कौन टीम पहुंचेगी इसका पता बाद में चलेगा। लेकिन इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने बता दिया है कि किन दो टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
इन दो टीमों का इयोन मोर्गन ने किया चयन
स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनलिस्ट के तौर पर भारत और इंग्लैंड का चयन किया है। मोर्गन का मानना है कि भारत और इंग्लैंड दोनों अच्छा कर रही हैं और फाइनल में हमें इन दोनों के बीच टक्कर देखने मिल सकती है।
The journey continues as the excitement doubles in the next phase of the ICC Men’s T20 World Cup. 🔥
Which match up are you most excited for?
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 👉 SUPER 8 STAGE starts SAT, 21st FEB pic.twitter.com/2Bg5qUhA30
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन को लेकर आई बड़ी अपडेट, संजू-कुलदीप की वापसी तय, ये खिलाड़ी होंगे ड्रॉप
8 मार्च को होना है फाइनल
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच नंबर 55 यानी की फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:00 से होने वाला है। अगर इस मैच में पाकिस्तान पहुंचती है तो यह मैच कोलंबो में होगा। वरना इसका फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।
दो-दो बार टूर्नामेंट जीत चुकी हैं दोनों टीमें
मालूम हो कि भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दो बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इंडिया ने 2007 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता है। जबकि इंग्लिश टीम ने 2010 और 2022 में खिताब अपने नाम किया था।
अगर इन दोनों में से कोई भी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में कामयाब रहती है, तो वह इतिहास रच देगी। उस टीम के नाम सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड हो जाएगा। मालूम हो कि इस समय इंग्लैंड और भारत के अलावा सिर्फ वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने दो बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। यानी इन तीनों ही टीमों ने अब तक 2-2 बार टूर्नामेंट जीत रखा है। जो भी टीम इनमें से इस बार का टूर्नामेंट जीत जाएगी वो तीसरी बार इसकी ट्रॉफी हासिल करने वाली टीम बन जाएगी।