India’s semi-final qualification if they lose to South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, अंतिम-8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था। अब आज दो मुकाबले होने हैं, जिसमें दिन के दूसरे मुकाबले का इंतजार सभी को है, क्योंकि इसमें टीम इंडिया एक्शन में नजर आने वाली है।
भारत (India) को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में रविवार, 22 फरवरी को पिछले संस्करण की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है, जो काफी शानदार लय में है। टीम इंडिया की तरह दक्षिण अफ्रीका ने भी ग्रुप स्टेज में अपने सभी चार मैच जीतकर पहला स्थान हासिल किया था। ऐसे में इनके बीच एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 राउंड का भारत (India) करेगा आगाज

भारत (India) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले राउंड में ग्रुप ए में रखा गया था। इस ग्रुप में यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को भी जगह मिली थी लेकिन इनमें से कोई भी सूर्यकुमार यादव की टीम को मात नहीं दे पाया। दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप डी में शामिल थी, इसमें उसके साथ न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा की टीम थी। दक्षिण अफ्रीका ने सभी को हराया और ग्रुप टॉप करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई।
अब भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 राउंड का मुकाबला खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं, इसी वजह से टीम इंडिया के लिए जीत हासिल कर पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में काफी सारे लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि अगर इस मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा तो क्या टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी। तो हम बता दें कि ऐसा नहीं होगा और खास समीकरण से डिफेंडिंग चैंपियन सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।
भारत को दक्षिण अफ्रीका से हारने पर इस समीकरण से मिल सकती है सेमीफाइनल में जगह
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में चार टीमें नजर आएंगी और इसके लिए सुपर-8 राउंड की अहमियत काफी ज्यादा है, क्योंकि इसी के प्रदर्शन के आधार पर टीमों को आगे क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी। इस राउंड में X और Y प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं। हालांकि, दोनों ही ग्रुप से टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। पिछले संस्करण में 4 अंक लेकर भी टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
इसी वजह से अगर टीम इंडिया (Team India) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है तो उसके पास अपने शेष दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका रहेगा। हालांकि, भारत को प्रयास करना होगा कि उसे एडेन मार्करम की टीम से बहुत बड़े अंतर से हार न मिले, क्योंकि इससे नेट रन रेट पर काफी प्रभाव पड़ेगा। अगर बड़ी हार मिलती है तो फिर भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने सुपर-8 मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि नेट रन रेट का मामला आए तो टीम को पिछड़ना न पड़े।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत (India) के मैचों का शेड्यूल
22 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (X1 vs X4), अहमदाबाद, शाम 7 बजे
26 फरवरी – भारत बनाम जिम्बाब्वे (X1 vs X2), चेन्नई, शाम 7 बजे
1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज (X1 vs X3), कोलकाता, शाम 7 बजे
FAQs
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारने पर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कितनी जीत की जरूरत होगी?
भारत को सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के बाद किन दो टीमों से खेलना है?
यह भी पढ़ें: जीत बेकार, हार फायदेमंद! Super-8 का फॉर्मेट बना मजाक, क्रिकेट फैंस ने उठाए सवाल