Sunil Gavaskar on Usman Tariq: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 28 वर्षीय बल्लेबाज उस्मान तारिक बीते कुछ समय से अपने बोलिंग एक्शंस की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं। कई फैंस उन्हें भट्टा बॉलर कह रहे हैं और उनके रुककर गेंदबाजी करने के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इसको लेकर कहीं क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी उनको लेकर बयान दिया। तो आइए जान लेते हैं कि सुनील गावस्कर ने उस्मान तारिक के गेंदबाजी को लेकर क्या कहा।
उस्मान तारिक पर लग रहा है भट्टा फेंकने का आरोप
उस्मान तारिक (Usman Tariq) साइड आर्म एक्शन से गेंदबाजी करते हैं और इस दौरान वो कई बार रुक कर गेंदबाजी करते दिखाई देते हैं, जिससे बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी होती है और वह बड़े ही आसानी से अपना विकेट गंवा देते हैं। इसको लेकर लगातार विवाद चल रहा है और 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की अहम टक्कर होने जा रही है। इस टक्कर से पहले भी काफी बवाल मचा हुआ है।
सुनील गावस्कर ने कही यह बात

76 वर्षीय सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने हाल ही में कहा उस्मान तारिक की गेंदबाजी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है और भारतीय बल्लेबाजों को उनसे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। गेंदबाज के रुक कर गेंद डालने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ठीक वैसे ही जैसे बल्लेबाज गेंद के बॉल फेंकने से मूवमेंट कर सकता है।
“तारिक की गेंदबाजी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं”
◆ पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा #SunilGavaskar | Sunil Gavaskar pic.twitter.com/RN0hvfwSHD
— News24 (@news24tvchannel) February 14, 2026
यह भी पढ़ें: ENG vs SCO: 5 विकेट रहते इंग्लिश टीम ने दी स्कॉटलैंड को मात, सुपर 8 के करीब बढ़ाया एक और कदम
फींकी पड़ी राइवलरी में डाल सकते हैं जान
भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच हुए बीते कुछ अंतिम मुकाबले में उस तरह की टक्कर देखने को नहीं मिली है। इंडिया ने एशिया कप 2025 के दौरान इस टीम के खिलाफ 3 मुकाबले खेले और इन तीनों में ही लगभग एक तरफ़ा जीत दर्ज की। मगर इस बार हमें सिचुएशन थोड़ी अलग देखने को मिल सकती है।
भारतीय बल्लेबाज इस समय स्पिन के आगे हथियार डालते नजर आ रहे हैं और उस्मान तारिक का एक्शन भारतीय बल्लेबाजों को थोड़ा और परेशान कर सकता है। हालांकि उम्मीद तो यही रहेगी कि इंडिया को परेशानी न हो और इंडिया एक बार फिर जीत दर्ज करें।
बात करें उस्मान तारिक के आंकड़ों की तो उन्होंने अब तक पाकिस्तानी टीम के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में उन्होंने 11 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 18 रन देकर 4 विकेट है। उस्मान तारिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच में कुल 3 विकेट चटकाए हैं और वह बीते कुछ समय में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं।
FAQs
उस्मान तारिक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: जेपी डुमिनी ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम, पाकिस्तान-इंग्लैंड को नहीं दी जगह