टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अब तक कई टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार जबकि कइयों का काफी खराब रहा है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में अलग ही फॉर्म में नजर आ रही है। यह टीम एक के बाद एक टीमों को हराते हुए आगे बढ़ रही है और इससे हारने के चलते एक टीम में काफी बड़ा बदलाव हुआ है। एक टीम ने अपने पुराने हेड कोच को हटा नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। तो आइए जानते हैं क्या है सारा मामला।
इस टीम ने किया नया हेड कोच का ऐलान

दरअसल, जिस टीम ने नए हेड कोच का ऐलान किया है वो कोई और नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने रिचर्ड पायबस (Richard Pybus) को अपना नया हेड कोच बनाया है। मालूम हो कि उनसे पहले जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) कोचिंग करते नजर आ रहे थे और ट्रॉट की कोचिंग में इस टी20 वर्ल्ड कप टीम उतना डोमिनेंस नहीं दिखा पाई थी।
साउथ अफ्रीका की हार से बिगड़ा था सारा खेल
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की अपनी शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हारने से की थी। लेकिन अगले मैच में साउथ अफ्रीका को उसने काफी कड़ी टक्कर दी थी और दूसरे सुपर ओवर में जाकर उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वो अंतिम दोनों मैच जीती। लेकिन सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी।
अगर उसने साउथ अफ्रीका को हरा दिया होता तो लगातार दूसरी बार सुपर 8 में क्वालीफाई करती और अगर आगे और अच्छा प्रदर्शन रहता तो टीम सेमीफाइनल तक भी पहुंच सकती थी।
Richard Pybus will join Afghanistan ahead of their white-ball series against Sri Lanka in the UAE next month 🇦🇫
He is well known for overseeing Pakistan’s run to the final of the 1999 ODI World Cup
Full story: https://t.co/HRG8fCx7pi pic.twitter.com/TZpjgJJNqK
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 25, 2026
यह भी पढ़ें: बड़ा झटका! अब आखिरी मुकाबला जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान, इस समीकरण से हो जायेगा बाहर
Richard Pybus से रहेंगी काफी उम्मीदे
बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने 24 फरवरी, मंगलवार को रिचर्ड पायबस को अपनी मेन्स क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त करने का ऐलान किया है और वो 13 मार्च से शुरू होने वाली श्रीलंका सीरीज में टीम की जिम्मेदारी लेते नजर आएंगे। मालूम हो कि एसीबी ने ये ऐलान पहले ही कर दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के बाद जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान की कोचिंग करते दिखाई नहीं देंगे। हालांकि अगर टीम जीतती तो चीजें बदल सकती थीं।
पायबस की बात करें तो वो एक प्रतिभाशाली कोच हैं। वो 1999 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल तक पहुंचने के दौरान टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इतना ही नहीं बल्कि वो 2016 में वेस्टइंडीज क्रिकेट के क्रिकेट निदेशक भी थे। उस दौरान वेस्टइंडीज ने आईसीसी पुरुष और महिला टी20 विश्व कप के साथ-साथ अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप भी जीता था।
FAQs
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच कौन है?
यह भी पढ़ें: मुजरबानी vs अर्शदीप सिंह: दोनों में से वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ टी20I बॉलर, STATS देखकर नतीजा चौंकाने वाला