Abhishek Sharma: 12 फरवरी को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच खेलनी उतरेगी, जिसमें उसका सामना नामीबिया से होना है। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खेलना तय नहीं है, क्योंकि उनकी तबियत खराब चल रही है।
यूएसए के खिलाफ पहले मैच में गोल्डन डक बनाकर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर खुलासा हुआ कि वो तेज बुखार से पीड़ित थे। इसके बाद, वो गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए भी गए। हालांकि, अब पेट में तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। गई है। इसी वजह से नामीबिया के खिलाफ अभिषेक का खेल पाना संदिग्ध लग रहा है।
नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अस्पताल में हुए भर्ती

यूएसए के खिलाफ मुकाबले के बाद से ही अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) काफी मायूस से लग रहे थे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो 0 पर आउट होने से निराश होंगे लेकिन फिर पता चला कि उन्हें तेज बुखार था। वहीं, अब उनके पेट में इन्फेक्शन की जानकारी सामने आई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक पिछले दो दिन से अस्पताल में हैं। इसी वजह से 10 फरवरी को जब टीम इंडिया अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी, तो अभिषेक वहां मौजूद नहीं थे।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया,
“अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आज छुट्टी मिलेगी या नहीं। लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच फिलहाल संदिग्ध लग रहा है।”
अगर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल ही लग रहा है। हेड कोच गौतम गंभीर भी अपने धाकड़ ओपनर को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहेंगे और अभिषेक को फिट होने के लिए पूरा टाइम दे सकते हैं। ऐसे में नामीबिया के खिलाफ वो ऐसे खिलाड़ी को शामिल कर सकते हैं, जिसके नाम टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक दर्ज हैं।
नामीबिया के खिलाफ इस खिलाड़ी को अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बाहर होने पर उतार सकते हैं गंभीर
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जैसे विस्फोटक ओपनर की कमी को भरना आसान नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर वो फिट नहीं हो पाते हैं तो नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन को गौतम गंभीर मौका दे सकते हैं। संजू को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बतौर ओपनर ही खिलाया गया था लेकिन उसमें उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था। इसी वजह से ईशान किशन को अभिषेक का ओपनिंग पार्टनर चुना गया। हालांकि, अब अभिषेक की खराब तबियत संजू के लिए रास्ता खोल सकती है।
संजू सैमसन का हालिया फॉर्म भले ही उतना अच्छा न हो लेकिन उनके अंदर काबिलियत है कि वो क्रीज पर जम गए तो गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक भी दर्ज हैं और संजू ने अपने तीनों ही शतक ओपनिंग में ही लगाए थे। ऐसे में मौका मिलने पर वो जरूर अच्छा कर सकते हैं।