Gautam Gambhir Hosted Team India For Dinner: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। भारत ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीता। हालांकि, यह जीत उतनी आसान नहीं रही, क्योंकि यूएसए के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किलों में डाला।
अब टीम इंडिया (Team India) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी को खेला जाना है लेकिन इससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को शानदार दावत दी। चलिए आपको इसके पीछे का पूरा माजरा बताते हैं।
गौतम गंभीर ने अपने घर पर टीम इंडिया (Team India) को दी दावत

भारत को अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेलना है, जहां गौतम गंभीर का घर भी है। ऐसे में जब टीम इंडिया (Team India) यूएसए के खिलाफ मुकाबले के अगले दिन दिल्ली पहुंची तो गंभीर ने सभी को अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। गंभीर और उनके परिवार ने गर्मजोशी के साथ टीम इंडिया और कोचिंग स्टाफ के सदस्यों का स्वागत अपने घर पर किया और इस दौरान काफी खुश भी नजर आए।
इस दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। सबसे पहले गंभीर अपनी निजी कार से घर पहुंचे और फिर अंदर गए। इसके बाद, वो अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ बाहर आए और टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ में शामिल सदस्यों का स्वागत किया।
भारतीय टीम (Team India) के सभी सदस्यों ने एक-एक कर गंभीर और उनके परिवार से मुलाकात की और हर कोई काफी खुश नजर आ रहा था। इससे साफ़ पता चलता है कि हेड कोच और टीम इंडिया के बीच सब कुछ ठीक है और एक-दूसरे के प्रति कोई मनमुटाव जैसी चीज नहीं है।
आप भी देखें वीडियो:
Coach Goutham Gambhir had invited the entire Team India to his home in Delhi, and the whole team had arrived there for dinner. pic.twitter.com/uPBPBrvDHx
— Instinct (@Clutchxgod33) February 9, 2026
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर ने डिनर को होस्ट किया हो। इससे पहले पिछले साल जब भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में टेस्ट मैच खेला था, तब भी गंभीर ने अपने घर पर डिनर का आयोजन किया था और टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल समेत सभी खिलाड़ी पहुंचे थे।
नामीबिया के खिलाफ बड़ी जीत से सुपर-8 के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगा भारत
यूएसए के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) बहुत बड़ी जीत नहीं दर्ज कर पाई और इसी वजह से नेट रन रेट में भी उसको बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ। हालंकि, अब अपने दूसरे मैच में भारत अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने को देखेगा, ताकि एक बड़ी जीत से सुपर-8 राउंड के लिए उसकी दावेदारी मजबूत हो जाए। अगर भारत ने नामीबिया को हरा दिया तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और फिर उसे अपना तीसरा मैच पाकिस्तान से खेलना है, जो 15 नवंबर को कोलंबो में होगा।
हालांकि, पाकिस्तान ने इस मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। ऐसे में मैच को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इसी वजह से अभी यह तय नहीं है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं। अगर पाकिस्तान ने बॉयकॉट किया तो फिर भारत को वाकओवर मिल जाएगा और उसके खाते में 2 अंकों का इजाफा हो जाएगा। इससे उसकी सुपर-8 में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। वहीं, अगर उसकी जगह पक्की नहीं होती है तो फिर 18 फरवरी को नीदरलैंड को हराने से काम पूरा हो जाएगा।
FAQs
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के लिए डिनर का आयोजन किस शहर में किया?
भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला कब होना है?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की अब तक की सबसे बुरी न्यूज आई सामने, कप्तान को लगी कंधे में चोट, हो सकते बाहर