Posted inICC T20 World Cup

पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट पर गौतम गंभीर ने दिया अपना रिएक्शन, इस तरह दिया अपना जवाब

Gautam Gambhir reacted to the possibility of Pakistan boycotting the match, giving his response in this way.

Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है। इस मैच के लिए हर कोई काफी एक्साइटेड है और उम्मीद लगा रहा है कि एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा और इसी को लेकर जब गौतम गंभीर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया।

भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की तैयारी में है पाकिस्तान

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आदेश दिए कि वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले सकती है। लेकिन वह भारत के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करेगी। यानी 15 फरवरी को होने जा रहे इंडिया-पाकिस्तान मैच में खेलते नजर नहीं आएगी।

पाकिस्तान के इस फैसले के बाद से ही आईसीसी और पीसीबी में गर्मा-गर्मी देखने को मिल रही है। आईसीसी ने पाक को साफ़ कर दिया है कि अगर वो इंडिया का मैच बॉयकॉट करती है तो उसे भारी नुकसान हो सकता है।

Gautam Gambhir ने दिया ऐसा रिएक्शन

Gautam Gambhir gave this reaction.
Gautam Gambhir gave this reaction.

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपने गंभीर रिएक्शंस की वजह से जाने जाते हैं और हाल ही में एयरपोर्ट पर जब उनसे इस बॉयकॉट के मामले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और सेम रिएक्शन के साथ आगे चले गए। लेकिन कोच बनने से पहले वो पाकिस्तान के खिलाफ काफी कुछ कहा करते थे।

जब वो टीम इंडिया के कोच नहीं बने थे तब उनका एक ही कहना रहता था कि इंडिया को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। चूंकि हमारे पाक द्वारा आय-दिन भारत पर हमले किए जाते रहते हैं और उन हमलों में कई मासूम जिंदगियाँ भी जाती हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के बॉयकॉट पर हरभजन से लेकर अश्विन तक का आया रिएक्शन, जानें सभी पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रियाएं

पहलगाम हमला के बाद से बढ़ी है टेंशन

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा से खट्टे रहे हैं। लेकिन पहलगाम हमले के बाद से चीजें और ज्यादा बिगड़ गई हैं। पहलगाम हमले के दौरान कई मासूम भारतीयों को मारा गया था वो भी सिर्फ और सिर्फ उनका धर्म पूछ कर। इसके बाद से भारत ने जवाबी करवाई में ऑपरेशन सिंदूर चलाया और कई आतंकियों को मार गिराया।

इन सब चीजों से दोनों देशों में दुश्मनी फिर अपनी चर्म पर पहुंच गई है और एशिया कप 2025 के दौरान भी भारत-पाकिस्तान मैच में मामला गर्म होते दिखाई दिया। इंडियन खिलाड़ियों ने उस दौरान किसी भी पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया और उसके बाद से अभी तक इंडिया की पुरुष या महिला कोई भी टीम हो उसने पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया।

FAQs

टीम इंडिया का हेड कोच कौन है?
गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें: IND vs USA, MATCH PREVIEW: भारत का दिखेगा दबदबा या यूएसए करेगा उलटफेर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!