Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया गौतम गंभीर की कोचिंग में खेल रही है। टूर्नामेंट में भारत का ग्रुप स्टेज के दौरान सफर शानदार रहा लेकिन सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, सूर्यकुमार यादव की टीम ने वापसी की और जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया। अब भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए वेस्टइंडीज को करो या मरो वाले मैच में हराना होगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 1 मार्च को कोलकाता में मुकाबला खेलना है। हालांकि, इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के फ्यूचर को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अगर टीम इंडिया ने खिताब नहीं जीता तो फिर इस पूर्व भारतीय ओपनर की हेड कोच की पोजीशन खतरे में पड़ सकती है।
भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में असफल रहने पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की होगी छुट्टी

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय टीम का हेड कोच बने हुए, अभी दो साल भी नहीं हुए हैं लेकिन इस दौरान टीम को कई शर्मिंदगी वाली हार झेलनी पड़ी हैं। इसी वजह से गंभीर पर काफी निशाना भी साधा गया। अब उनके लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आप को साबित करने का बड़ा मौका है लेकिन स्टीव हार्मिसन के मुताबिक, अगर टीम खिताबी जीत नहीं हासिल कर पाती है तो गंभीर का पड़ खतरे में पड़ सकता है।
‘talkSport Cricket’ यूट्यूब चैनल पर स्टीव हार्मिसन ने कहा:
“गंभीर को पसंद करना मुश्किल है, और इससे स्थिति और भी खराब हो जाती है। वह बहुत गुस्सैल स्वभाव के हैं, और मुझे नहीं पता कि ड्रेसिंग रूम में उनका व्यवहार कैसा होगा। अगर भारत के कोच के तौर पर आप में अहंकार बिल्कुल नहीं है, तो आपके सफल होने की संभावना है। अगर वह यह वर्ल्ड कप नहीं जीतते हैं, तो उन्हें हटा दिया जाएगा। लेकिन मैं उनके कोचिंग के तरीके की प्रशंसा भी करता हूं। वह एक गुस्सैल व्यक्तित्व वाले, गुस्सैल खिलाड़ी और जिद्दी खिलाड़ी रहे हैं।”
गंभीर की लॉयल्टी से हार्मिसन प्रभावित
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की अपने लोगों के प्रति लॉयल्टी की प्रशंसा की लेकिन भारतीय हेड कोच में खुद का आंकलन करने की कमी बताई, जो एक अच्छे हेड कोच के लिए आवश्यक होती है। हार्मिसन ने कहा:
“उन्होंने भारतीय दिग्गजों के बिना ही कोचिंग शुरू की है। इसके बजाय, उन्होंने मोर्ने मोर्कल और रयान टेन डोशेट को अपने साथ लिया है, जो उनकी नज़र में टीम को संभालने के उनके तरीके के लिए सबसे अच्छे कोच हैं। वह अपने साथियों के प्रति लॉयल हैं, और मुझे उनका यह गुण पसंद है। एक अच्छे कोच की पहचान यह है कि वह अपनी गलती स्वीकार करे और उसे सुधारे। साथ ही, वह खुद को आईने में देखकर कहता है कि यह तरीका काम नहीं करेगा और मुझे बदलाव करना होगा। मुझे नहीं लगता कि वह इस गुण में माहिर हैं।”
बता दें कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को आईपीएल में मिली सफलता के कारण टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था और यह उनका टीम इंडिया के साथ पहला टी20 वर्ल्ड कप है। ऐसे में उनकी कोचिंग में भारत को सफलता नहीं मिली तो काफी सवाल उठने लाजिमी हैं, क्योंकि भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और घरेलू सरजमीं पर टूर्नामेंट खेल रहा है।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को किसे हराना होगा?
गौतम गंभीर के कार्यकाल को अभी कितना समय हुआ है?
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों को मौका नहीं दे रहे कप्तान सूर्या, सिर्फ डग OUT में बैठे आएंगे नजर