Posted inICC T20 World Cup

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिषेक शर्मा, इस मुकाबले में करेंगे कमबैक

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Abhishek Sharma, इस मुकाबले में करेंगे कमबैक

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा अपनी खराब तबियत के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ बुखार होने के बावजूद खेलने वाले अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो गई थी, जिसके कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भी गुजारने पड़े।

इसी वजह से 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अब अभिषेक को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने दिया है। तिलक ने बताया कि अस्पताल से अभिषेक डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन उनके खेलने को लेकर मैच से पहले ही फैसला लिया जाएगा।

अस्पताल से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हुए डिस्चार्ज

अस्पताल से अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हुए डिस्चार्ज

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर हाल ही में खबर आई थी वो कुछ दिनों से अपनी तबियत को लेकर परेशान चल रहे। वहीं, फिर उन्हें पेट में इन्फेक्शन हो गया, जिसके कारण उन्हें दिल्ली के ही लोकल अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि अभिषेक अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं लेकिन काफी कुछ इस पर निर्भर करेगा कि वो पूरी तरह फिट महसूस कर रहे हैं या नहीं। इसी वजह से तिलक वर्मा ने भी कहा कि अभिषेक के खेलने पर फैसला गुरुवार यानी मैच वाले दिन ही लिया जाएगा।

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर अपडेट देते हुए बताया,

“जब हम दिल्ली पहुंचे, तब तक उनकी (अभिषेक की) जांच हो चुकी थी। वे जांच के लिए अस्पताल गए थे। मुझे लगता है कि उन्हें आज छुट्टी मिल गई है और वे ठीक हैं। मैच के लिए हमारे पास एक दिन और है, इसलिए उम्मीद है कि हम कल (गुरुवार) तक यह तय कर लेंगे कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं और फिर हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।”

ऐसे में अभी पूरी तरह तय नहीं है कि अभिषेक शर्मा ह(Abhishek Sharma) में नामीबिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में खेलते दिखेंगे। बता दें कि पहले मैच में अभिषेक कुछ खास नहीं कर पाए थे और अली खान की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में पहली ही गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट हो गए थे। इस तरह उन्होंने गोल्डन डक बनाया था। हालांकि, इससे अभिषेक की अच्छी फॉर्म पर शक नहीं किया जा सकता है। भारतीय फैंस के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट भी यही चाहेगा कि अभिषेक जल्दी पूरी तरह फिट हो जाएं, क्योंकि 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो में टक्कर होनी है।

जसप्रीत बुमराह को लेकर भी तिलक वर्मा ने दिया अहम अपडेट

यूएसए के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बीमार होने के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि, तिलक वर्मा ने बताया कि बुमराह चयन के लिए उपलब्ध हैं। तिलक ने कहा,

“बुमराह भी कल के मैच के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन टीम संयोजन पर अंतिम निर्णय लेने के लिए हमारे पास अभी भी एक दिन का समय है।”

बता दें कि बुमराह ने बुधवार की शाम टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और 45 मिनट तक गेंदबाजी का अभ्यास किया। ऐसे में साफ़ पता चल रहा है कि वो पूरी तरह फिट हैं। हालांकि, उनको नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है या नहीं, इसका फैसला कप्तान और हेड कोच पर निर्भर करेगा।

FAQs

अभिषेक शर्मा को किस वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था?
पेट में इन्फेक्शन
अभिषेक शर्मा ने USA के खिलाफ कितने रन बनाए थे?

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के साथ सुपर-8 में टकराएंगी ये 3 दमदार टीमें, ICC ने कर दिया बड़ा खुलासा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!