Posted inICC T20 World Cup

कमेंट्री में चहल को लेकर हरभजन सिंह के बिगड़े बोल, कर डाली यूजी पर नस्लभेदी टिप्पणी

कमेंट्री में Chahal को लेकर हरभजन सिंह के बिगड़े बोल, कर डाली यूजी पर नस्लभेदी टिप्पणी

Yuzvendra Chahal: क्रिकेट में अक्सर विरोधी खिलाड़ियों को एक-दूसरे पर टिप्पणी करते देखा जाता है और कई बार वो मर्यादा की लाइन भी भूल जाते हैं। हालांकि, साथ खेल चुके या एक ही टीम के खिलाड़ियों के बीच इस तरह का मामला कम ही देखने को मिलता है। कमेंट्री के दौरान दिग्गजों के बीच जरूर हंसी-मजाक होता रहता है लेकिन कई बार यह विवादों को भी जन्म दे देता है।

कुछ ऐसा ही युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और हरभजन सिंह के साथ हुआ है। भारत और यूएसए के बीच 7 फरवरी को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले की हिंदी कमेंट्री टीम में शामिल चहल को लेकर हरभजन ने कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिससे उन पर नस्लभेदी टिप्पणी के आरोप लग रहे हैं। चलिए आपको विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

हरभजन सिंह ने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर की नस्लभेदी टिप्पणी

कमेंट्री में Chahal को लेकर हरभजन सिंह के बिगड़े बोल, कर डाली यूजी पर नस्लभेदी टिप्पणी

आजकल सिर्फ पूर्व क्रिकेटर ही नहीं, एक्टिव क्रिकेटर भी हमें कमेंट्री में दिख जाते हैं और अब इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी शुमार हो गए हैं, जिन्होंने भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दौरान बतौर कमेंटेटर अपनी नई पारी की शुरुआत की। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के पहले मैच के दौरान भी चहल कमेंट्री करते नजर आए और इस दौरान उन्हें दो सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग का भी साथ मिला।

हालांकि, इस दौरान हरभजन सिंह ने मजाक में मर्यादा की लकीर पार कर दी और उन्होंने युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के कम वजन का मजाक उड़ाया। कमेंट्री के दौरान भज्जी ने चहल को लेकर कहा,

“जब युजी चहल हरियाणा के लिए खेल रहे थे, तो बेचारे बल्ला उठाते ही थक जाते थे, और उनका शरीर का वजन लगभग उनके पैड के बराबर था।”

हरभजन सिंह की यह टिप्पणी सोशल मीडिया यूजर्स को ज्यादा पसंद नहीं आई और उनकी आलोचना भी की। बता दें कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) काफी पतले हैं और उनका वजन भी काफी कम है। इसी वजह से अक्सर उनको मजाक में इस तरह के कमेंट सुनने पड़ते हैं। हालांकि, अन्य को समझना चाहिए कि इस तरह की चीजों को लेकर कमेंट करना किसी भी व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता।

IPL 2026 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आएंगे नजर

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का इंटरनेशनल करियर लगभग समाप्त माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया में उन्हें काफी समय से मौका नहीं मिला और आगे भी मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, आईपीएल में अभी भी वो डिमांड पर हैं और इस सीजन एक बार फिर से पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे, जिसने उन्हें मेगा ऑक्शन में 18 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था। चहल ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और 14 मैचों में 26.87 की औसत से 16 विकेट झटके थे।

इसी प्रदर्शन के कारण महंगी कीमत होने के बावजूद युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने रिटेन करने का फैसला किया। अब चहल पर आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी, क्योंकि पीबीकेएस के स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का दारोमदार उनके ही कन्धों पर हैं।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो काफी शानदार रहा है और वो लीग इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने अभी तक चार टीमों का प्रतिनिधित्व किया है और इस दौरान 174 मैचों में 22.76 की औसत से 221 विकेट झटके हैं। आईपीएल में चहल हैट्रिक लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

FAQs

युजवेंद्र चहल ने कमेंटरी डेब्यू किस टी20 सीरीज के दौरान किया था?
भारत बनाम न्यूजीलैंड
IPL 2026 में युजवेंद्र चहल किस टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे?
पंजाब किंग्स

यह भी पढ़ें: सच्ची दोस्ती की मिसाल बना ये अफगानी क्रिकेटर, भारत के समर्थन में छोड़ रहा पाकिस्तान सुपर लीग

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!