हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक हैं। जब भी वह मैदान पर उतरते हैं एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेते हैं। हाल ही में नीदरलैंड्स खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान 1 विकेट और 30 रन की पारी खेलने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह टी20 क्रिकेट में एक अनौखा रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
गेंद और बल्ले दोनों से Hardik Pandya ने किया कमाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने साफ कर दिया था कि इस टूर्नामेंट वह अपना बीस्ट रूप दिखाएंगे। यानी इस बार के टूर्नामेंट में वह अपने फुल पोटेंशियल पर खेलते दिखाई देंगे और उनका फुल पोटेंशियल हमें देखने भी मिल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक उन्होंने लगभग हर मैच में गेंद और बल्ले से कमाल किया है।
18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मैच में भी उनका कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। नीदरलैंड्स टीम के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने बैटिंग के दौरान 21 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट हासिल किया।
बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने नीदरलैंड्स टीम के खिलाफ 30 रन बनाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 6 हजार रन पुरे कर लिए और वो इस फॉर्मेट में 200 विकेट पहले ही ले चुके हैं। ऐसा करने के साथ ही वो एकमात्र भारतीय ऑल-राउंडर बन गए, जिसने टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट लेने और 6 हजार रन बनाने का कारनामा कर रखा है। पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट में भी 2000 से ज्यादा रन बनाने और 100 से ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले एकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं।
MI poster for Hardik Pandya on becoming the first Indian with 6,000+ runs and 200+ wickets in T20s. pic.twitter.com/wzbxrdmA5c
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 18, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs NED: नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर अब अपने सबसे बड़े दुश्मन से भिड़ेगी टीम इंडिया, 22 तारीख को होगा मैच
कुछ ऐसे हैं हार्दिक पांड्या के ओवरऑल आंकड़े
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 133 मैचों की 104 पारियों में अब तक कुल 2158 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 71 के बेस्ट स्कोर के साथ आठ अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 28.02 और स्ट्राइक रेट 144.92 का है। इस दौरान 120 पारियों में उन्होंने 110 विकेट भी चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 16 रन देकर चार विकेट है।
ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उन्होंने 323 मैचों की 279 पारियों में 6008 रन बना रखे हैं, जो कि उन्होंने 29.89 की औसत और 140.04 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। पांड्या ने 91 के बेस्ट स्कोर के साथ टी20 क्रिकेट में 25 अर्धशतक जड़ रखे हैं। इस दौरान 262 पारियों में उन्होंने 222 विकेट भी चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 36 रन देकर 5 विकेट है।