Hardik Pandya: भारत के तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का जश्न हर तरफ मनाया जा रहा है। टूर्नामेंट के हालिया संस्करण के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित किया और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया। भारत के पूरे टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर अहम रोल निभाते नजर आए।
हालांकि, जब भारत के चैंपियन बनने के बाद खिलाड़ियों का इंटरव्यू हो रहा था तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने बयान से यह साफ कर दिया कि वह अभी जल्दी संन्यास नहीं लेने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस धाकड़ खिलाड़ी ने अपने बयान में क्या कहा।
अगले 10 साल तक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दिखाते रहेंगे अपना जलवा

भारत के लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीत में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का अहम योगदान रहा। हालांकि, हार्दिक सिर्फ इतने से ही संतुष्ट नहीं हैं और कहा कि वो अभी अगले 10 साल में 10 और ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। टूर्नामेंट के होस्ट ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा,
“यह सुनकर बहुत अच्छा लगता है कि अब मैं सीनियर खिलाड़ी हूं। लेकिन मेरे पास अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है। मैंने अभी तक अपने करियर का आधा हिस्सा ही खेला है; आधा अभी बाकी है। मैं आईसीसी और आईपीएल समेत कुल 10 और ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं। लेकिन आईसीसी की ट्रॉफियां मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। मैं जो भी गेम खेलूं, जीतना चाहता हूं। अगले 10 सालों में, मैं निश्चित रूप से पांच या छह और जीत हासिल करूंगा। हारना कभी मेरे दिमाग में नहीं आया। मैं ईश्वर का धन्यवाद करना चाहता हूं।”
इस तरह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने साफ़ कर दिया कि अभी उनका इरादा अपने करियर पर विराम लगाने का नहीं है और उनके अंदर ट्रॉफी जीतने की भूख बरकार है।
अपनी जिंदगी में गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के रोल पर भी हार्दिक पांड्या ने खुलकर की बात
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा लगातार स्टेडियम में नजर आती रहीं। टीम होटल में भी अक्सर उन्हें हार्दिक के साथ स्पॉट किया जाता था। वहीं, जब टीम इंडिया चैंपियन बनी तो हार्दिक उनके साथ मैदान के अंदर जश्न मनाते नजर आए। दोनों ने किस भी किया और डांस करते भी दिखे।
इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भी अपने प्रदर्शन का श्रेय दिया। उन्होंने कहा,
“यह वो जीत है जिसके लिए मैंने हमेशा जिया है। इसी वजह से मैंने क्रिकेट खेला है। मैं ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं। मैं जितनी हो सके उतनी ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं। 2024 में मैंने कहा था कि मैं जिन भी ट्रॉफियों के लिए खेलूंगा, उन्हें जीतूंगा। और मुझे इस बात पर पूरा यकीन है। यह ट्रॉफी उसी बात की पुष्टि है। इसमें बहुत मेहनत लगती है। सिर्फ बातें नहीं होतीं, बल्कि बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मेहनत करो, चुप रहो, अच्छे इंसान बनो। जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है, मैं सिर्फ जीतता ही जा रहा हूं।”
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या का कैसा रहा प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ज्यादा खास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन टूर्नामेंट में ओवरऑल उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। हार्दिक ने उम्मीद के मुताबिक दोनों विभाग में अपना योगदान दिया। दाएं हाथ के ऑलराउंडर ने बल्लेबाजी में 160.74 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 9 विकेट झटके।
FAQs
हार्दिक पांड्या ने अभी और कितने साल खेलने की बात कही है?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या के आंकड़े कैसे रहे?
यह भी पढ़ें: फाइनल जीत टीम इंडिया को मिले 27.5 करोड़ रुपये, न्यूज़ीलैंड हुई मालामाल, पाकिस्तान ने भी लूट लिए करोड़ों