Posted inICC T20 World Cup

हार्दिक पांड्या vs रोमारियो शेफर्ड: रन और विकेट के आंकड़ों से जानिए कौन है दोनों में से नंबर-1 T20I ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या vs रोमारियो शेफर्ड: रन और विकेट के आंकड़ों से जानिए कौन है दोनों में से नंबर-1 T20I ऑलराउंडर

 Hardik Pandya vs Romario Shepherd in T20I: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच महामुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले पर भारतीय फैंस की कड़ी नजर होगी, क्योंकि इसके नतीजे से ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल टिकट पक्का होगा। भारत को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए जिम्बाब्वे को हराने के बाद, अब अपना अंतिम सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज से जीतना होगा। यह मैच 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा।

इस मैच में T20I के दो जबरदस्त ऑलराउंडर माने जाने वाले हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड का भी आमना-सामना होगा। ऐसे में इन दोनों में सबसे छोटे फॉर्मेट का बेहतर ऑलराउंडर कौन हैं, इसका जवाब हम इनके आंकड़ों की तुलना कर देने जा रहे हैं।

हार्दिक पांड्या का T20I में बतौर ऑलराउंडर प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या vs रोमारियो शेफर्ड: रन और विकेट के आंकड़ों से जानिए कौन है दोनों में से नंबर-1 T20I ऑलराउंडर

मौजूदा समय में कोई भी टीम T20I में हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर चाहेगी, क्योंकि इस खिलाड़ी के पास हर विभाग में अलग ही तरह की स्किल है। बल्ले से हार्दिक चौके-छक्कों की बारिश कर सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक किसी भी चरण में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। हार्दिक के पास नई गेंद से पावरप्ले में गेंदबाजी की काबिलियत है। वहीं, वो मिडिल ओवर और डेथ में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया का MVP भी कहा जाता है।

इस खिलाड़ी ने साल 2016 में भारत के लिए T20I डेब्यू किया था और तब से लेकर अहम सदस्य बने हुए हैं। अभी तक हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में 135 मैच खेले हैं, जिसमें 28.53 की औसत और 145.58 की स्ट्राइक रेट से 2226 रन बनाए हैं। इस दौरान हार्दिक के बल्ले से 9 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में हार्दिक ने 27.08 की औसत से 110 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.30 की रही है।

रोमारियो शेफर्ड का T20I में ऑलराउंडर के रूप में प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड भी हार्दिक पांड्या की तरह ही मध्यम गति से गेंदबाजी करते हैं और बड़े हिट लगाने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से शेफर्ड की टी20 क्रिकेट में काफी मांग भी है। इस खिलाड़ी के पास बड़ी आसानी से गेंद को सीमा पार पहुंचाने की क्षमता है। वहीं, गेंदबाजी में भी शेफर्ड बड़े से बड़े बल्लेबाजों का विकेट लेने की काबिलियत रखते हैं।

दाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के लिए 2020 में T20I डेब्यू किया था। शुरुआत में शेफर्ड को उतने मौके नहीं मिले लेकिन अब वो एक अहम खिलाड़ी बन चुके हैं। शेफर्ड ने अभी तक 78 मैच खेले हैं, जिसमें 28.40 की औसत और 145.20 की औसत से 909 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 ही अर्धशतक आया है। गेंदबाजी में शेफर्ड ने 27.02 की औसत से 81 विकेट अपने नाम किए हैं और उनका इकॉनमी रेट 9.96 का रहा है।

हार्दिक पांड्या या रोमारियो शेफर्ड: कौन बेहतर T20I ऑलराउंडर

अगर हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड के बल्लेबाजी आंकड़ों की तुलना करें तो रनों के साथ-साथ औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। हालांकि, हार्दिक ने ज्यादा मुकाबले खेले हैं लेकिन फिर भी उनका औसत व स्ट्राइक रेट शेफर्ड से थोड़ा बेहतर है। वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक बेहतर नजर आते हैं, क्योंकि उन्होंने कम इकॉनमी रेट से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमारियो की तुलना में हार्दिक बेहतर T20I ऑलराउंडर हैं।

T20I में रनों के मामले में हार्दिक और रोमारियो में से कौन आगे है?
हार्दिक

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह के बाद एक और खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ, T20 World Cup 2026 से हुआ बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!