Harry Brook: क्रिकेट में जब भी बात बेस्ट व्हाइट बॉल बल्लेबाज की आती है तो ज्यादातर लोगों के मन में विराट कोहली का नाम आता है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल लेवल पर सफ़ेद गेंद में ज्यादातर मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले हैं और सिर्फ एक ही टी20आई खेला है। इसी वजह से विराट का पलड़ा ज्यादा भारी लगता है।
हालांकि, अब इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने बेस्ट व्हाइट बॉल बैटर के मामले में विराट कोहली की जगह अपने ही साथी खिलाड़ी का नाम लिया है।
विराट कोहली को नहीं, इस खिलाड़ी को हैरी ब्रूक (Harry Brook) मानते हैं व्हाइट बॉल का बेस्ट बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपनी ही टीम के खिलाड़ी जोस बटलर को बेस्ट व्हाइट बॉल बैटर बताया है। दरअसल, बटलर का प्रदर्शन मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। इसी वजह से उनकी काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बटलर का बल्ला नहीं चला और वो खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इसी वजह से हर फ्लॉप परफॉरमेंस के बाद, बटलर को आलोचक निशाना बना रहे हैं।
हालांकि, कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) अपने सीनियर खिलाड़ी की बल्लेबाजी फॉर्म से बिलकुल भी चिंतित नहीं हैं और उन्होंने बटलर का बचाव किया। ब्रूक ने तो यहां तक कह दिया कि वह शायद अब तक के सबसे बेहतरीन व्हाइट बॉल खिलाड़ी हैं।
जोस बटलर की हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने की जमकर तारीफ
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद, जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हैरी ब्रूक (Harry Brook) आए तो उनसे जोस बटलर की खराब फॉर्म को लेकर सवाल किया गया। इसका जवाब ब्रूक ने बखूबी दिया और एक अच्छे कप्तान की तरह अपने अनुभवी बल्लेबाज का बचाव किया और उन्हें व्हाइट बॉल का बेस्ट बल्लेबाज भी बता दिया।
ब्रूक ने कहा,
“हां, मुझे लगता है कि जोस के बारे में बहुत कुछ कहा जा चुका है। मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने इंग्लैंड के लिए 150 मैच खेले हैं और लोगों को शायद उनकी खराब फॉर्म को थोड़ा नजरअंदाज करना चाहिए। वह शायद क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ सफ़ेद गेंद के खिलाड़ी हैं। वह अभी थोड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आने वाले कुछ मैचों में वह क्या कमाल कर सकते हैं, यह देखना पूरी दुनिया के लिए रोमांचक होगा। उनमें जबरदस्त जोश है और वह मैदान पर उतरकर सबको दिखाना चाहते हैं कि वह किस काबिल हैं। देखिए, 150 मैचों में उनका औसत 34 है और स्ट्राइक रेट 145 है। तो, वह एक असाधारण खिलाड़ी हैं और मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
T20 World Cup 2026 में जोस बटलर का प्रदर्शन
दाएं हाथ के बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला काफी समय से रूठा हुआ चल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका सीरीज में भी वो तीन पारियों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, वहीं अब मौजूदा टूर्नामेंट में भी उनका हाल खराब ही है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि वो टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण में खेली गई सात पारियों में से पांच में सिंगल डिजिट स्कोर बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अभी तक सिर्फ 8.85 की बेहद खराब औसत से 62 रन स्कोर किए हैं।
इंग्लैंड को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल में जोस बटलर का बल्ला चले, क्योंकि अब भी अगर उन्होंने रन नहीं बनाए तो फिर इंग्लिश टीम को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
FAQs
हैरी ब्रूक ने किसे व्हाइट बल्ला का बेस्ट बल्लेबाज बताया है?
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में भारत-पाक भिड़ंत तय? जानें किस हालात में संभव है ये महामुकाबला