Team India Updated Squad: T20 World Cup 2026 की शुरुआत 7 फरवरी यानी आज से होने वाली है। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, दिन के तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम एक्शन में दिखेगी और उसे यूएसए का सामना करना है, जिसने पिछली बार पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में यूएसए के खिलाफ मुकबले से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड बदल गया है। इसकी बड़ी वजह तेज गेंदबाज हर्षित राणा की इंजरी है, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। वहीं, उनकी मोहम्मद सिराज आए हैं।
T20 World Cup 2026 से पहले हर्षित राणा के रूप में टीम इंडिया को लगा झटका

भारत को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हर्षित को 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में गेंदबाजी करते समय घुटने में परेशानी महसूस हुई थी, जिसके कारण उन्होंने एक ही ओवर डाला था और उसमें भी दो बार रन-अप के दौरान रुकना पड़ा था। उन्होंने जैसे-तैसे अपना ओवर पूरा किया और फिर घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए।
तभी ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। इसके बाद, शुक्रवार को दिन में ही मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि हर्षित टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर हो गए हैं। वहीं, फिर रात में बीसीसीआई ने भी पुष्टि कर दी कि हर्षित अपनी घुटने की इंजरी के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज के माध्यम से बताया,
“टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी, 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आगामी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। स्पेशलिस्ट से परामर्श और स्कैन के बाद, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। टीम प्रबंधन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।”
🚨 News 🚨
Harshit Rana ruled out of ICC Men’s T20 World Cup 2026, Mohd. Siraj named as replacement.
Details 🔽 | #TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup https://t.co/Ml6TxXELgP
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
हर्षित के बाहर होने से सिराज की चमकी किस्मत
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 से हर्षित राणा के बाहर होने के कारण दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की किस्मत चमक गई है और उनकी लगभग डेढ़ साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया था कि वो चाहेंगे कि हर्षित के स्थान पर कोई ऐसा खिलाड़ी आए, जो बल्लेबाजी भी कर सके लेकिन ऐसा जरूरी भी नहीं है। शायद यही वजह है कि सिराज को चुना गया, जो बल्लेबाजी में भले ही हर्षित वाली काबिलियत नहीं रखते लेकिन गेंदबाजी में उनके पास जबरदस्त काबिलियत है।
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए आखिरी बार टी20 मुकाबला 2024 के श्रीलंका दौरे पर खेला था। इसके बाद से ही उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम से दूर रखा गया। सिराज ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेला था, जिसमें टीम इंडिया विजयी रही थी। अब किस्मत ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया है और इस संस्करण में भी उनका जलवा देखने को मिलेगा। भात के लिए सिराज ने 16 टी20 मुकाबले खेले हैं और 14 विकेट झटके हैं।
टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज
FAQs
हर्षित राणा किस इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए हैं?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हर्षित राणा के स्थान पर किस खिलाड़ी को मौका मिला है?
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने खोला गहरा राज, बताया रोहित शर्मा की ये बड़ी भविष्यवाणी हुई थी एकदम सच साबित