Harshit Rana: बीते कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम का लगातार हिस्सा रहे हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए वार्म अप मैच के दौरान वो घुटने की चोट से काफी परेशान नजर आ रहे थे, जिसके चलते वह केवल एक ओवर गेंदबाजी कर मैदान से बाहर चले गए थे और अब वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं।
ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर एक अन्य स्टार गेंदबाज को मौका दे दिया है, तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी जिसे चांस मिला है।
टूर्नामेंट से बाहर हुए हर्षित राणा
हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। यह उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप होने जा रहा था और वह इस टूर्नामेंट के लिए काफी ज्यादा उत्साहित भी थे। अब तक उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 39 विकेट चटकाए हैं और 188 रन भी बनाए हैं।
इस गेंदबाज को मिला मौका

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में शामिल करने का फैसला किया है और वह 7 फरवरी को हमें टीम के साथ दिखाई भी देंगे। मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया 7 फरवरी को USA के साथ अपना पहला मैच खेलते नजर आने वाली है।
🚨 SIRAJ TIME IN T20 WORLD CUP. 🚨
– Mohammed Siraj has been picked as Harshit Rana’s replacement for the T20 World Cup. (Express Sports). pic.twitter.com/nTyNSHqgJV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 6, 2026
2024 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे सिराज
बता दें कि मोहम्मद सिराज 2024 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे थे और अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उन्होंने कुल 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिस दौरान उन्हें 14 सफलता हासिल हुई है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 17 रन देकर चार विकेट है।
सिराज आखरी बार इंडिया के लिए साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आए थे। ओवरऑल सिराज के नाम टी20 क्रिकेट में 160 मैचों की 159 पारियों में 183 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो कि उन्होंने 25.92 की औसत और 18.8 की स्ट्राइक रेट से लिया है। उन्होंने 6 बार 4 विकेट हाल हासिल किया है। उनकी इकोनॉमी 8.25 की रही है।
बात करें ओवरऑल उनके भारतीय जर्सी में प्रदर्शन की तो उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 111 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 229 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 149 पारियों में किया है। सिराज ने सबसे ज्यादा कमाल टेस्ट क्रिकेट में दिखाया है। टेस्ट में उनके नाम 139, वनडे में 76 विकेट दर्ज हैं।