Posted inICC T20 World Cup

हर्षित राणा इंजरी के चलते हो सकते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सिराज नहीं ये खिलाड़ी बनेगा उनका रिप्लेसमेंट

Harshit Rana इंजरी के चलते हो सकते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सिराज नहीं ये खिलाड़ी बनेगा उनका रिप्लेसमेंट

Harshit Rana: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शुभारंभ 7 फरवरी से होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले कई टीमों के लिए स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों की इंजरी बड़ी समस्या बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को भी झटका लगा था। वहीं, अब भारतीय टीम के लिए भी खतरे की घंटी बज रही है।

टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल वाशिंगटन सुंदर अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) का नाम भी शुमार हो गया है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान इंजरी का शिकार हो गए और अब उनके ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप से हर्षित राणा (Harshit Rana) होंगे बाहर!

Harshit Rana इंजरी के चलते हो सकते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सिराज नहीं ये खिलाड़ी बनेगा उनका रिप्लेसमेंट

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास मैच खेला, जिसमें टीम इंडिया ने 30 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की। हालांकि, इस मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंजरी हो गई। हर्षित अपने घुटने में समस्या की वजह से परेशानी में दिखे और इसी वजह से उन्हें मैदान से जाना पड़ा। हर्षित ने फील्ड छोड़ने से पहले सिर्फ एक ओवर ही डाला, जिसमें उन्होंने 15 रन खर्च किए। इसके बाद, वो मैदान से बाहर ही रहे और गेंदबाजी करने नहीं लौटे।

हर्षित राणा की इंजरी पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। हालांकि, जिस तरह से घुटने में समस्या की वजह से हर्षित को परेशानी में देखा गया था, उसकी वजह से कयास लग रहे हैं कि उनकी इंजरी गंभीर हो सकती है और ज्यादा समस्या होने पर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ सकता है।

ऐसे में सवाल उठता है कि अगर हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते हैं तो उनके रिप्लेसमेंट के रूप में कौन आएगा। काफी लोगों के मन में मोहम्मद सिराज का नाम आएगा लेकिन उन्हें मौका मिलने की संभावना कम है, क्योंकि एक खास गेंदबाज रेस में आगे नजर आ रहा है।

हर्षित राणा के बाहर होने पर इस खिलाड़ी को मिल सकता है रिप्लेसमेंट के रूप में मौका

अगर हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए, तो उन्हें रिप्लेस करने के मामले में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की दावेदारी मजबूत लग रही है। प्रसिद्ध भी हर्षित की शैली वाले गेंदबाज हैं और अपने लंबे कद के कारण अच्छा उछाल भी प्राप्त कर सकते हैं। उनका घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन भी अच्छा रहा है और वो काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध को मौका मिल सकता है।

प्रसिद्ध कृष्णा के टी20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्हें अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। कर्नाटक के इस तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए 5 टी20आई खेले हैं और 8 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, ओवरऑल टी20 क्रिकेट में प्रसिद्ध के आंकड़े काफी शानदार हैं और उन्होंने 97 मैचों में 106 विकेट अपने नाम किए हैं।

FAQs

हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान कहां इंजरी हुई?
घुटने में
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हर्षित राणा के बाहर होने पर किस तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है?
प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: USA के 3 खिलाड़ी जिनसे टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले दम पर एक ओवर में पलट देते ये मैच

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!