Harshit Rana: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा का अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना अंतिम समय पर टूट गया। हर्षित को टूर्नामेंट के लिए चुने गए 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह मिली थी लेकिन वो 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान घुटने की इंजरी का शिकार हो गए।
इसके बाद, बीसीसीआई ने जानकारी दी कि हर्षित राणा (Harshit Rana) अपनी घुटने की इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाएंगे। इंजरी के कारण हर्षित को सर्जरी करानी पड़ी है और इसके सफल होने की जानकारी अब उन्होंने खुद फैंस के साथ शेयर की है।
हर्षित राणा (Harshit Rana) ने सफल सर्जरी की दी जानकारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में तीन मुकाबले खेलने वाले हर्षित राणा (Harshit Rana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, वो सिर्फ एक ओवर ही कर पाए और इसके बाद अपने घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए। हर्षित के दाएं घुटने में लेटरल मेनिस्कस इंजरी की पुष्टि हुई। इसके बाद, डॉक्टरों की सलाह पर हर्षित ने अपनी सर्जरी करा ली है और इसके सफल होने पर सोशल मीडिया पर जानकारी भी दी।
हर्षित राणा (Harshit Rana) ने इंस्टाग्राम पर सर्जरी के बाद की तस्वीर शेयर की और उसमें दोनों हाथों से थम्ब्स अप का रिएक्शन देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि सर्जरी सफल रही। अब पूरा ध्यान रिकवरी और उस चीज पर वापसी करने पर होगा, जिससे मुझे सबसे ज्यादा प्यार है।
View this post on Instagram
IPL 2026 में हर्षित राणा (Harshit Rana) के खेलने पर संशय की स्थिति
हर्षित राणा (Harshit Rana) की सर्जरी सफल हो गई है और अब वो अपनी रिकवरी के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु का रूख करेंगे। हालांकि, अभी तक यह कुछ भी तय नहीं है कि वो वहां कब जाएंगे और उनकी वापसी मैदान पर कब होगी। एक बार हर्षित जब अपनी रिकवरी शुरू करेंगे उसके बाद ही कुछ तय हो पाएगा कि वो मैदान पर वापसी कब कर सकते हैं।
अभी के हालत के हिसाब से चर्चा है कि हर्षित राणा (Harshit Rana) आईपीएल 2026 से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, जिसने हर्षित को आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था। हालांकि, अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं और यह पक्का नहीं है कि आईपीएल में हर्षित नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में सभी को कुछ समय इंतजार करने के बाद ही चीजें स्पष्ट रूप से पता चल पाएंगी।
मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया गया सिलेक्ट
टीम इंडिया को हर्षित राणा के बाहर होने पर बड़ा झटका जरूर लगा लेकिन फिर उन्होंने किसी युवा गेंदबाज पर भरोसा जताने के बजाय अनुभवी मोहम्मद सिराज को वापस बुलाया, जो 2024 के बाद से टी20आई में नहीं नजर आए थे। सिराज भी स्पेन जाकर फुटबॉल मैच देखने जाने का प्लान बना रहे थे लेकिन तभी उन्हें टीम में चुने जाने का पता चला और फिर उन्हें यूएसए के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण खेलने का मौका भी मिला। सिराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 29 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। भारत को आगे भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की आस रहेगी।
FAQs
हर्षित राणा किस टीम के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान इंजरी का शिकार हुए थे?
हर्षित राणा की वापसी अब किस टूर्नामेंट में होने की संभावना है?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया ने बोला गंभीर के घर पर धावा, कोच साहब ने किया डिनर का आयोजन