Rohit Sharma and Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम को दो आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने कप्तान पद से हटा दिया है और मौजूदा समय में उन्हें टीम से भी निकालने की प्लानिंग चल रही है। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसी बात कही है, जिसने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया।
Suryakumar Yadav ने कही यह बात

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा रोहित (Rohit Sharma) भाई आप हमेशा मेरे कप्तान कर रहेंगे, जिसका जवाब देते हुए हिटमैन ने कहा तुम कप्तान हो और टी20 वर्ल्ड कप के लिए गुड लक।
Suryakumar Yadav to Rohit Sharma: “Rohit bhai you will be always my Captain”. ❤️
Rohit replied Surya: You are the Captain, good luck for the world cup”. pic.twitter.com/K4usCwbYuH
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 10, 2026
फैंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन
सूर्यकुमार यादव के इस स्टेटमेंट से लोग काफी ज्यादा खुश हुए और सूर्या की इज्जत और बढ़ गई। फैंस सूर्या और रोहित (Rohit Sharma) की जोड़ी की सराहना कर रहे हैं और आखिर करें भी क्यों न सूर्या और रोहित दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अक्सर अपने पर्सनल माइलस्टोन के वजाय टीम को आगे ले जाने की कोशिश करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: हकदार नहीं थे फिर भी मिला BCCI का सलाना कॉन्ट्रैक्ट! इन 3 खिलाड़ियों के लिए काम आई कोच गंभीर की सिफारिश
टी20 वर्ल्ड कप में बचाई टीम की इज्जत
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच USA के साथ खेला और भारत बनाम यूएसए मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम एक समय पर काफी मुसीबत में नजर आ रही थी। भारतीय बल्लेबाज लगातार एक के बाद एक विकेट गंवा रहे थे। लेकिन इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने एक ऐतिहासिक कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
सूर्या ने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 84 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 171.43 का रहा। जब सूर्या बैटिंग करने आए तब टीम 45 रन पर ही दो विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं थमा। इंडिया ने 46 रन पर लगातार दो विकेट गंवा दिए और 77 रन पर टीम इंडिया के कुल 6 विकेट गिर गए थे।
नामीबिया के साथ अगला मैच खेलते नजर आएगी टीम इंडिया
बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को अपना अगला मैच नामीबिया के साथ खेलना है। भारत बनाम नामीबिया का यह मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:00 से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम का बैटिंग कोलेप्स देखने को नहीं मिलेगा और टीम इंडिया कमाल का बैटिंग शो दिखाएगी और जीत दर्ज करेगी।
FAQs
भारत बनाम नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: कीवियों ने 10 विकेट से UAE को रोंदा, पॉइंट्स टेबल में अर्जित किए भारत से ज्यादा अंक