Posted inICC T20 World Cup

“अरे वो ट्रेजर है…..” न्यूज़ीलैंड को हरा भारत बना विश्व चैंपियन, कप्तान सूर्या ने इस खिलाड़ी को बताया कोहिनूर

"Hey, he's a treasure..." India defeated New Zealand to become world champions, captain Suryakumar Yadav called this player Kohinoor.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस खिताब जीत से हर कोई काफी ज्यादा खुश है और भारतीय कप्तान भी बहुत ज्यादा खुश हैं। उन्होंने जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। लेकिन एक खिलाड़ी को उन्होंने ट्रेजर बताया।

Suryakumar Yadav ने कही ये बात

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सबसे पहले जीत को लेकर कहा, मुझे लगता है कि इसे समझने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन आज जो हुआ उससे मैं बहुत खुश हूँ। यह एक लंबा सफ़र रहा है। 2024 वर्ल्ड कप के बाद शुरू हुआ जब जय शाह भाई, उस समय के BCCI सेक्रेटरी, रोहित भाई और सभी ने मुझ पर भरोसा दिखाया, मुझे इस शानदार टीम को लीड करने का मौका दिया और फिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोबारा आकर यह करना एक लंबा, लंबा, लंबा सफ़र था।”

इस दौरान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने सभी खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ़ की और सबसे ज्यादा बात की जसप्रीत बुमराह की। उन्होंने कहा, “मैंने भी यही कहा था, जैसे संजू ने पिछले गेम में कहा था कि वह अपना मैन ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह को देना चाहते हैं। वो एक पीढ़ी में एक बार आने वाला बॉलर है, मैं उसे अभी नेशनल ट्रेज़र कह सकता हूँ। लेकिन वह जानता है कि क्या करना है, कैसे करना है, वह इस बिज़नेस में सबसे अच्छा है और उम्मीद है कि वह ऐसा करता रहेगा।”

यह भी पढ़ें: पिच की मिट्टी को पहले लगाया माथे फिर होंठों से चूमा, सूर्या ने ऐसे मनाया जीत का जश्न, बाकि खिलाड़ी भी नहीं रहे पीछे

कुछ ऐसा रहा IND vs NZ फाइनल मैच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुए भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस बीच संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली और उनके बल्ले से 5 चौके व 8 छक्के आए। ओवरऑल अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते वो टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने।

ईशान किशन ने भी इस दौरान 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 6 चौके व 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 26 रन की पारी खेली। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जेम्स नीशम ने चटकाए। जबकि मैट हेनरी और रचिन रविंद्र ने एक-एक विकेट लिया।

इस बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम लगातार विकेट गंवाते रही और 19वें ओवर में ऑल आउट होकर सिर्फ 159 रन ही बना पाई। इसके चलते भारत ने 96 रन से मैच जीता। इस टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फुस्स दिखाई दिया। टॉप रन गेटर बने टिम सीफर्ट, जिन्होंने 26 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं मिशेल सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। साथ ही इस दौरान अक्षर पटेल 3 विकेट, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

FAQs

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच किसने जीता?

भारत

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Match Stats: सूर्या एंड कंपनी में बनाया अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, न्यूज़ीलैंड को हरा भारत ने रचा इतिहास, मैच में बने 30 बड़े रिकार्ड्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!