Team India Celebration: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से हर कोई काफी ज्यादा खुश है। भारतीय टीम ने इस बार की टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी अलग सेलिब्रेशन स्टाइल से अपने नाम की। तो आइए 2026 टी20 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन पर एक नजर डाल देते हैं।
इस अंदाज में Team India ने उठाई ट्रॉफी

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 ट्रॉफी सौंपने के लिए पोडियम पर खड़े थे, टीम इंडिया के खिलाड़ी उनको पीछे से घेरे हुए थे। इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे पहले उन्हें गले लगाया। इसके बाद ट्रॉफी लेकर हवा में उछले और सभी खिलाड़ी संग में कूदते दिखाई दिए।
इसके बाद खिलाड़ियों ने सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्यों के साथ भी ट्रॉफी उठाई और जश्न मनाया। मामला यहीं नहीं रुका और सभी खिलाड़ी इंडिविजुअल ट्रॉफी संग फोटो क्लिक करते नजर आए।
CHAK DE, INDIAAAAA! 🇮🇳
Ladies & gentlemen, presenting the three-time ICC Men’s T20 World Cup champions 🏆🏆🏆#T20WorldCup #INDvNZ pic.twitter.com/0hb7APCcD2
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
सभी खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के चैंपियन बनने के पीछे हर खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52, ईशान किशन ने 25 गेंद में 54, हार्दिक पांड्या ने 18, तिलक वर्मा ने 8 और शिवम दुबे ने 26 रन बनाए।
रन चेस के दौरान भारत के गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट, अक्षर पटेल ने तीन विकेट, वहीं हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। यानी ओवरऑल टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर अच्छा परफॉर्म किया और भारत को ऐतिहासिक ट्रॉफी जीत दिलाई।
यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत है। वहीं ओवरऑल तीसरी, इंडिया ने पहला 2007, दूसरा 2024 और तीसरा 2026 में जीत लिया है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं जसप्रीत बुमराह। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब संजू सैमसन ने जीता है। संजू सैमसन ने पांच पारियों में 80 की औसत से 321 रन बनाए और इतिहास रच डाला।
In the last Captain Suryakumar Yadav received a winning medal from ICC chairman Jay Shah.
An Exceptional moments for Suryakumar Yadav.
Congratulations 🎊 👏 💐
Captain #T20WorldCup2026final #INDvsNZ #sramhr #IranIsraelWar #bbvipal5 #LenaMiu #cepostaperte #Dubai #WomensDay pic.twitter.com/bP69e0mRRN— sports news (@CricUniverse7) March 8, 2026
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसने जीता?
यह भी पढ़ें: “अरे वो ट्रेजर है…..” न्यूज़ीलैंड को हरा भारत बना विश्व चैंपियन, कप्तान सूर्या ने इस खिलाड़ी को बताया कोहिनूर