Posted inICC T20 World Cup

“मुझे तो पहले ही पता था…” टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का बड़ा खुलासा, शुरुआत से ही पता था रिजल्ट

"I already knew..." Salman Agha makes a big revelation after being eliminated from the T20 World Cup, knowing the result from the beginning.

Salman Agha, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की रेस से बाहर हो गई है। पाकिस्तानी टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतिम मैच को एक निश्चित समय सीमा के अंदर नहीं जीत पाई, जिस कारण वो अंत में जीत दर्ज करने के बावजूद भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। इसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान सलमान अली आगा (Salman Agha) ने काफी बड़ा खुलासा किया।

सेमीफाइनल में नहीं जा सकी पाकिस्तान

बता दें कि पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पांच रनों से अपने नाम कर लिया। लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से यह टीम तीन अंक होने के बावजूद सेमी फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकी है। मालूम हो कि अगर इस टीम ने 65 से ऊपर रनों के अंतर से जीत दर्ज की होती तो मामला कुछ और होता।

कप्तान Salman Agha ने कही ये बात

श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद सलमान अली आगा (Salman Agha) ने कहा “मुझे लगता है कि जब मैं टॉस हार गया, तो ओस की वजह से यह हमेशा मुश्किल होने वाला था, और फिर यह बहुत अच्छी पिच थी और उन्हें 148 पर रोकना एक चुनौती होने वाला था। लेकिन हमने कोशिश की और इसे बनाया, लेकिन उन्हें 148 पर रोकना हमेशा मुश्किल होने वाला था।”

“मुझे लगता है कि अगर मैं टॉस जीत जाता, तो कहानी अलग हो सकती थी। आप कह सकते हैं कि ओस निश्चित रूप से एक फैक्टर थी। लेकिन हाँ, हम ओवर प्लान को उस तरह से एग्जीक्यूट नहीं कर सके जैसा हम चाहते थे। हमारी स्पिन शानदार रही है, लेकिन आज जाहिर तौर पर उस्मान का दिन खराब था। और यह T20 गेम में हो सकता है, वह बहुत अच्छा रहा है और एक दिन खराब हो सकता है।”

यह भी पढ़ें: Bhuvneshwar Kumar का बड़ा बयान, जसप्रीत बुमराह नहीं, ये है टी20 का सबसे घातक डेथ बॉलर

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match, Super 8 Group 2 (Y3 v Y4), ICC Men's T20 World Cup 2026
Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match, Super 8 Group 2 (Y3 v Y4), ICC Men’s T20 World Cup 2026

पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में हुए मैच के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। इस बीच ओपनर साहिबज़ादा फरहान और फखर ज़मान के बीच 176 रनों की ऐतिहासिक ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। साहिबज़ादा फरहान ने 60 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 100 रन बनाए और अंत में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीता। वहीं फखर ज़मान के बल्ले से 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन आए।

हालांकि इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच सका। विरोधी टीम के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे अधिक तीन, वहीं दसुन शनाका दो और दुष्मंथा चमीरा एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) ने अपना उस तरीके की शुरुआत नहीं की जैसा की उससे उम्मीद की जा रही थी। हालांकि अंत में कप्तान दसुन शनाका ने नाबाद 31 गेंद में 76 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन पहुंचा दिया और सिर्फ 5 रन से टीम मैच हार गई। शनाका ने इस दौरान दो चौके और आठ छक्के जड़े।

लास्ट ओवर में टीम को 28 रनों की जरूरत थी और उन्होंने एक चौका और तीन छक्के की मदद से कुल 22 रन बनाए। लेकिन जीत नहीं दिला सके। इस टीम के दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे पवन रथनायके रहे, जिन्होंने 37 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाए। कामिल मिशारा 26 और चरिथ असलंका 25 रन बनाने में सफल रहे। पाक टीम की ओर से अबरार अहमद ने तीन विकेट जबकि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिया।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कब होगा?
4 और 5 फरवरी

यह भी पढ़ें: SL vs PAK: मैच फिक्सिंग नहीं आई काम, श्रीलंका से जीतकर भी हारी पाकिस्तान टीम, किया कराची एयरपोर्ट के लिए क्वालीफाई

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!