Suryakumar Yadav: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, जो कि अब समाप्त हो चुका है और इस मुकाबले को इंडियन टीम ने 7 रन से जीत फाइनल में जगह बना ली है। वहां पर वो न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है। हालांकि इसमें पहले पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया है।
Suryakumar Yadav ने कही यह बात
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अंतिम पलों में सात रन से मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह एक अविश्वसनीय एहसास है। फाइनल के लिए अहमदाबाद जाना, लड़कों के लिए एक खास एहसास था।” संजू सैमसन को लेकर सूर्या ने कहा, “उसे पता था कि वो क्या करना चाहता है। विकेट गिरने के बाद भी उसे पता था कि विकेट अच्छा है।”
इंडियन कप्तान ने आगे कहा, “मैंने अभी हैरी से कहा कि हमें तुम लोगों के खिलाफ और कितना स्कोर करना है। वे हमेशा गेम में थे, हमेशा चेज़ में थे। लेकिन जिस तरह से बुमराह, अर्शदीप और दूसरे लोगों ने वापसी की, वो अविश्वसनीय था। स्पेशल बॉलिंग परफॉर्मेंस।”
यह भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके, लंदन ठुमकता गाने में डांस का VIDEO वायरल
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर इंग्लैंड टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए इंडियन टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन ने एक बार फिर बल्ले का दम दिखाया और 42 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 211.90 का रहा।
दूसरे टॉप रन गेटर शिवम दुबे रहे, जिनके बल्ले से 25 गेंद में एक चौके और चार चक्के की मदद से 43 रन आए। इस बीच ईशान किशन 18 गेंदों में 39, हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 27 वहीं तिलक वर्मा 7 गेंद में 21 रन की अहम पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 11 रन बन सके। अभिषेक शर्मा के बल्ले से भी महज 9 रन आए। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट लिया।
इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने अपने शुरुआती कुछ विकेट काफी जल्दी गंवा दिए। हालांकि टीम ने काफी अच्छा कमबैक किया और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के बलबूते टीम 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाने में कामयाब रही और सिर्फ 7 रन से मैच हारी। इस टीम के टॉप रन गेटर बने जैकब बैथल, जिन्होंने 48 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 105 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। विल जैक्स ने 20 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए।
जोस बटलर ने 25, सैम कुरेन ने 18 रन वहीं जोफ्रा आर्चर ने नाबाद चार गेंद में 19 रन बनाए। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने दो विकेट जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंडिया की सांस में आई सांस, लास्ट ओवर में मिली जीत, संजू-अक्षर बने हीरो