Posted inICC T20 World Cup

‘दिल से चाहता हूं ये टीम जीते’ – भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने बताई अपनी फेवरेट

'दिल से चाहता हूं ये टीम जीते' – India बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने बताई अपनी फेवरेट

India vs New Zealand Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच आज यानी 8 मार्च से खत्म हो जाएगा। 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में फाइनल से पहले 54 मैच हुए और इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के रूप में दो फाइनलिस्ट मिले। इन दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि इनका प्रदर्शन शानदार रहा है और कई धुआंधार खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार भारत (India) को माना जा रहा है। कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के दिग्गज शोएब अख्तर का भी मानना है। हालांकि, उन्होंने अपनी फेवरेट के रूप में न्यूजीलैंड को चुना है और वो चाहते हैं कि कीवी टीम ख़िताब पर कब्जा जमाए। इसके पीछे उन्होंने अहम कारण भी बताया है।

फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत चाहते हैं शोएब अख्तर

'दिल से चाहता हूं ये टीम जीते' – India बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने बताई अपनी फेवरेट

अपनी रफ़्तार से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले शोएब अख्तर ने बताया कि अहमदाबाद में 200 का स्कोर काफी सुरक्षित रहेगा। अख्तर ने Tapmad के शो ‘गेम ऑन है’ में कहा,

“अगर अहमदाबाद की पिच अच्छी गृप मिली और स्पिनरों के लिए थोड़ी मददगार साबित होती है, तो औसत स्कोर 200 या 175 के आसपास रहेगा। सुरक्षित स्कोर 200 होगा। अब सवाल यह है कि क्या न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 250 या 225 रन बना पाएगा? अगर वे ऐसा कर पाते हैं, तो भारत पर काफी दबाव आ जाएगा। यह भी साबित हो चुका है कि भारत पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगा।”

इसके बाद, शोएब ने कहा कि फाइनल में जीत का फेवरेट भारत (India) है लेकिन क्रिकेट की भलाई के लिए न्यूजीलैंड को जीतना चाहिए। उन्होंने कहा,

“मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड भारत के सामने थोड़ा दबाव में है, लेकिन भारत पर 1.5 बिलियन लोगों का दबाव भी है। वे पहले ही अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल का एक मैच हार चुके हैं। मुझे लगता है कि इन सबमें भारत ही विजेता होगा, लेकिन क्रिकेट के लिहाज से अब न्यूजीलैंड के लिए यह वर्ल्ड कप जीतना बेहद जरूरी है।”

भारत (India) के खिलाफ हालिया प्रदर्शन से न्यूजीलैंड आत्मविश्वास होगा मजबूत

न्यूजीलैंड ने भारत (India) को 2023 में भारतीय सरजमीं पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को 2-1 से मात दी थी। इसी वजह से शो में मौजूद पाकिस्तान के एक और पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल का मानना है कि भारत के खिलाफ फाइनल के लिए न्यूजीलैंड अपनी हालिया सफलता के कारण आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। गुल ने कहा,

“न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत दिख रहा है। भारत की बड़ी जनसंख्या के कारण उस पर दबाव आ सकता है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत में सीरीज जीती है। उन्हें स्पिन पिचों का अनुभव है, और भारत को यह भी लग सकता है कि इन्हीं खिलाड़ियों ने हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और हमें हराया था। न्यूजीलैंड का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। यह एक रोमांचक फाइनल होगा।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले पर सभी की नजर है और आज रात पता चल जाएगा कि भारत (India) लगातार दूसरी बार ख़िताब जीतेगा या फिर न्यूजीलैंड की टीम पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी।

FAQs

शोएब अख्तर किस टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतते हुए देखना चाहते हैं?
न्यूजीलैंड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब खेला जाना है?
8 मार्च

यह भी पढ़ें: अख्तर ने किया बड़ा खुलासा, संजू-बुमराह नहीं बल्कि इस शख्स को बताया टीम इंडिया की सफलता का हीरो

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!