Posted inICC T20 World Cup

ICC की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का हुआ ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को जगह, फरहान, सैमसन, ईशान, मार्करम…..

ICC की 'Team of the Tournament' का हुआ ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को जगह, फरहान, सैमसन, ईशान, मार्करम.....

ICC T20 WC 2026 Team of the Tournament: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो चुका है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक चले टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई थी। इसके बाद, खिताबी मैच में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराते हुए टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 55 मैच हुए और इसके आधार पर ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है।

अपने हर टूर्नामेंट के बाद ICC बेस्ट टीम का ऐलान करता है, जिसका चयन कई लोग मिलकर करते हैं। इस बार टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम (Team of the Tournament) का चयन वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी इयान बिशप, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन, कोच से कमेंटेटर बनीं नताली जर्मनोस, आईसीसी प्रतिनिधि गौरव सक्सेना और श्रीलंका के वरिष्ठ खेल पत्रकार रेक्स क्लेमेंटाइन सहित एक चयन समिति द्वारा किया गया।

भारत के 4 खिलाड़ियों को ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team of the Tournament) में मिली जगह

ICC की 'Team of the Tournament' का हुआ ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को जगह, फरहान, सैमसन, ईशान, मार्करम.....

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team of the Tournament) में ICC द्वारा चैंपियन भारत के चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इन खिलाड़ियों में संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इन चारों का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा और भारत कई खिताबी जीत में काफी अहम योगदान दिया।

संजू सैमसन ने आखिरी के कुछ मैचों में जबरदस्त लय में नजर आए और उन्होंने लगातार तीन फिफ्टी प्लस के स्कोर बनाकर बल्लेबाजी में नई जान फूँक दी। संजू को शुरूआती मैचों में तवज्जो नहीं दी गई थी लेकिन फिर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद, प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में संजू ने नाबाद 97 रन बनाए। वहीं, सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में 89 का स्कोर बनाया। इस तरह संजू ने 5 मैचों में 321 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

ईशान किशन का प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोरदार रहा और इसी वजह से ICC ने उन्हें टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team of the Tournament) में नंबर 3 पर चुना है। संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में किशन ने पारी की शुरुआत की थी लेकिन फिर वन डाउन पर अपना जलवा दिखाया। ईशान ने टूर्नामेंट में 317 रन बनाए और भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। फाइनल में भी किशन का बल्ला चला और उन्होंने 54 रनों की शानदार पारी खेली।

संजू और ईशान के अलावा हार्दिक और बुमराह भी ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team of the Tournament) में शामिल

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार से एक्स फैक्टर रहे और उन्होंने बल्ले व गेंद से अहम योगदान दिया। बल्लेबाजी में हार्दिक ने 217 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 विकेट झटके। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें टूर्नामेंट की बेस्ट टीम (Team of the Tournament) में जगह मिली है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में चार विकेट लिए और 15 रन दिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल में भी बुमराह ने डेथ ओवर्स में कमाल का प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को दबाव में रखा और विकेट झटके। बुमराह ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए और संयुक्त रूप से हाईएस्ट विकेट टेकर रहे।

इन खिलाड़ियों को भी टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team of the Tournament) में मिली जगह

ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को बतौर ओपनर संजू सैमसन के साथ चुना गया। फरहान ने 383 रन बनाए थे, जो एक संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को भी टीम में जगह मिली है और उन्हें कप्तान भी बनाया गया है। मार्करम ने 8 मैचों में 286 रन स्कोर किए। अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से इंग्लैंड को सेमीफाइनल में लाने वाले विल जैक्स को भी चुना गया है। जैक्स ने 226 रन बनाने के साथ ही 9 विकेट भी लिए।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 141 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी लेने वाले वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को भी पेस ऑलराउंडर के रूप में रखा गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह के साथ दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगीडी और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजराबानी भी शामिल हैं। इन दोनों ने क्रमशः 12 और 13 विकेट झटके। स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में इंग्लैंड के आदिल रशीद को जगह मिली है, जिन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए।

ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team of the Tournament) में 12वें खिलाड़ी के रूप में USA के शेडली वैन शाल्कविक को जगह दी है, जिन्होंने सिर्फ चार मैचों में 13 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ICC द्वारा चुनी गई टीम ऑफ द टूर्नामेंट

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, एडेन मार्करम (कप्तान), हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगीडी, आदिल रशीद, ब्लेसिंग मुजराबानी और शेडली वैन शाल्कविक (12वें खिलाड़ी)

FAQs

ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में कितने भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है?
चार

यह भी पढ़ें: संन्यास की खबरों पर Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी, बताया आगे खेलेंगे या लेंगे रिटायरमेंट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!