Posted inICC T20 World Cup

अगर अभिषेक शर्मा ने मान ली मोहम्मद आमिर की ये सलाह, तो ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बना देंगे 150 रन

अगर Abhishek Sharma ने मान ली मोहम्मद आमिर की ये सलाह, तो ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बना देंगे 150 रन

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक बिलकुल भी नहीं चला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक तीन पारियों के बाद खाता खोलने में कामयाब रहे लेकिन उनकी पारी 15 रनों से आगे नहीं जा पाई। इस दौरान अभिषेक ने दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन फिर आउट हो गए।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बल्ले से रन ना आना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस बीच अभिषेक को स्लॉगर बुलाने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने कमेंट को लेकर स्प्ष्टीकरण दिया है, साथ ही भारतीय ओपनर को खास सलाह भी दी है और अगर अभिषेक ने उस चीज को फॉलो किया तो जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं।

मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ‘स्लॉगर’ बुलाने पर दिया स्पष्टीकरण

अगर Abhishek Sharma ने मान ली मोहम्मद आमिर की ये सलाह, तो ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बना देंगे 150 रन

पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले से पहले मोहम्मद आमिर ने एक पाकिस्तानी शो के दौरान अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को स्लॉगर बुलाया था और यह चीज भारतीय फैंस को बहुत खराब लगी थी। इसी वजह से आमिर की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन अब इस तेज गेंदबाज ने अपने कमेंट के पीछे स्पष्टीकरण दिया है। आमिर ने कहा कि उन्होंने शब्द गलत चुन लिया लेकिन उनका इरादा वैसा नहीं था और वो सिर्फ एक गेंदबाज के तौर पर बात कर रहे थे।

जियो न्यूज के शो ‘हसना मना है’ पर मोहम्मद आमिर ने स्लॉगर वाले कमेंट को लेकर कहा,

“मैं एक गेंदबाज के तौर पर बात कर रहा था और मैं उसकी तकनीक के बारे में बात कर रहा था। मेरा मतलब यह था कि उसकी तकनीक ऐसी है कि एक अच्छी टीम, अच्छे गेंदबाजों का ग्रुप, उसे फंसा सकता है। उसके बनाए 14 रन देखिए, उसने सारे रन एक ही तरफ से बनाए। उसने जो गेंदें खेलीं, वे खराब थीं। लेकिन, जब रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी शुरू की, तो वह इसे समझ नहीं पाया। हालांकि, वह एक दिलेर खिलाड़ी है, क्योंकि तीन जीरो के बावजूद उसने इंटेंट दिखाया। “

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को मोहम्मद आमिर ने दी ये खास सलाह

शो के दौरान बात करते हुए, मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को तकीनीकी पहलुओं के बारे सलाह दी। उन्होंने कहा,

“एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर, अगर मेरा संदेश उन तक पहुंचता है, तो मैं उससे कहूंगा: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपकी तकनीक की पोल खुल जाती है। अगर आप थोड़ा धैर्य दिखाएं और गेंद को उसकी योग्यता के अनुसार खेलें, तो बेहतर होगा। उनमें कौशल है, लेकिन यह उन पर निर्भर करता है कि वे उसका कितना अच्छा उपयोग करेंगे। मैंने यह बात इसी भावना से कही थी। लोगों को बुरा लगा।”

बता दें कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से भारत को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, क्योंकि उन्होंने 2025 में रनों की बारिश की थी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले न्यूजीलैंड सीरीज में भी बहुत ही अच्छी लय में नजर आए थे। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान अभिषेक पहले ही मैच में 0 पर आउट हुए और फिर बीमार पड़ गए। इसके बाद, उनकी वापसी पाकिस्तान के खिलाफ हुई लेकिन वहां भी खाता नहीं खोल पाए और फिर यही कहानी नीदरलैंड के खिलाफ भी देखने को मिली थी। अब अभिषेक से उम्मीद होगी कि वो जिम्बाब्वे के खिलाफ सेमीफाइनल के लिहाज से करो या मरो वाले मैच में बल्ले से कमाल करें।

FAQs

अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कितने रन बनाए हैं?
15

यह भी पढ़ें: भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कोच राहुल द्रविड़ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम खेलेगी फाइनल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!