टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है। भारत-न्यूजीलैंड का मैच अहमदाबाद में होने जा रहा है। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की न्यूज़ीलैंड से टक्कर होने जा रही है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपने अब तक खेले तीनों मैच हार चुकी है और अगर यह मैच भी भारतीय क्रिकेट टीम हार जाती है, तो इंडियन स्क्वाड में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। तो आइए आज के इस आर्टिकल के जरिए तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनका टी20 वर्ल्ड कप करियर इस फाइनल पर डिसाइड होगा।
इन तीन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर

सूर्यकुमार यादव
फाइनल हारते ही जिन तीन खिलाड़ियों को टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, उनमें सबसे पहला नाम भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का है। सूर्यकुमार वैसे तो भारतीय टी20 टीम (Team India) के सबसे अहम सदस्य रहे हैं और इस समय कप्तानी भी कर रहे हैं।
लेकिन फाइनल हारने के बाद उनका पत्ता कर सकता है, क्योंकि अक्सर नॉकआउट मैचों में वो फ्लॉप होते हैं और आज तक किसी इंपॉर्टेंट मैच में बड़ी टीम के खिलाफ उनके बल्ले से रन नहीं आया है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भी उनके सभी रन छोटी टीमों के खिलाफ ही आए हैं और वैसे भी उनकी उम्र 35 साल हो चुकी है। ऐसे में बीसीसीआई अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए नया कप्तान तैयार कर सकती है।
अभिषेक शर्मा
इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम देख कुछ लोगों को हैरानी हो सकती है। लेकिन हैरान होने की कोई बात नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में अगर अभिषेक का बल्ला नहीं चला और इंडिया हार गई तो उन्हें भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, क्योंकि ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।
2026 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 मैचों में महज 89 रन बनाए हैं, जो कि काफी कम है। इस समय कई बेहतर ओपनिंग बल्लेबाज इंडिया में मौजूद हैं, जो बल्ले से हर सिचुएशन में कमाल का प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं।
वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती भारतीय टी२० टीम (Team India) के लास्ट कुछ समय से सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया जा सकता है, क्योंकि इस टी20 वर्ल्ड कप वो पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं और इस टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं अपने अंतिम टी20 वर्ल्ड कप (2021) में भी वो पूरी तरह से एक्सपोज हो गए थे।
बाईलेट्रल में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद टी20 टूर्नामेंट में उनकी गेंद को बल्लेबाज बड़े ही आसानी से समझ रहे हैं और खूब पिटाई कर रहे हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप अब तक तो उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। लेकिन उन्होंने रन बहुत ज्यादा दे दिए हैं।