Posted inICC T20 World Cup

धोनी को नजरंदाज कर आकाश चोपड़ा ने डैरेन सैमी को बताया टी20 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान

Ignoring Dhoni, Aakash Chopra named Darren Sammy the best T20 captain.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर रहे आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री का सबसे बेस्ट कप्तान कौन है। उन्होंने इस दौरान भारत को चैंपियन बनाने वाले रोहित या धोनी नहीं बल्कि डैरेन सैमी (Daren Sammy) का नाम लिया, जिसके बाद से ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Aakash Chopra ने बताया बेस्ट टी20 वर्ल्ड कप्तान

CREX से बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री का बेस्ट कप्तान बताया। उनसे खिलाड़ियों के बीच चयन करने को कहा गया। सबसे पहले उनके सामने डैरेन सैमी और जोस बटलर का नाम लिया गया। इस दौरान उन्होंने सैमी को चुना।

इसके बाद उन्हें डैरेन सैमी और इयोन मोर्गन के बारे में पूछा गया। इस दौरान भी उन्होंने डैरेन सैमी का चुनाव किया। मोर्गन के बाद उनके सामने विराट कोहली को रखा गया। इस दौरान भी चोपड़ा साहब का जवाब सेम रहा। इसके बाद रोहित शर्मा और डैरेन सैमी में से भी के बीच भी उन्होंने सैमी को ही चुना।

हालांकि वो यहीं नहीं रुके अंत में उन्होंने एमएस धोनी के सामने भी डैरेन सैमी की ही चुना। इससे भावुक फैंस थोड़ा भड़क गए। लेकिन डैरेन सैमी को बेस्ट टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री कप्तान चुनना पूरी तरह से सही है।

यह भी पढ़ें: जीत के घमंड में जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका को हारने के बाद टीम इंडिया को दी धमकी, कहा – ‘हम भारत को…’

दो ट्रॉफी जीत चुके हैं Daren Sammy

Daren Sammy has won two T20 World Cup trophies
Daren Sammy has won two T20 World Cup trophies

जिस किसी को पता न हो उन्हें बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुकी है। इस टीम ने सबसे पहले 2012 और फिर 2016 में खिताब पर कब्जा जमाया था। इस दौरान डैरेन सैमी की कप्तानी में टीम ने एक के बाद एक टीमों को हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी।

बता दें कि अभी तक के टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कोई भी कप्तान दो बार टूर्नामेंट पर कब्जा नहीं जमा सका है। यहां तक की कई खिलाड़ी भी दो बार ट्रॉफी नहीं उठा पाए हैं। लेकिन डैरेन ने कप्तान के तौर पर ये कारनामा कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

कप्तान के तौर पर ऐसे हैं आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप में डैरेन सैमी ने कुल 18 मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उनकी अगुआई में टीम को 11 में जीत मिली है और 5 में हार मिली है। इस बीच एक मैच टाई भी रहा है। उनकी लीडरशिप में टीम का विनिंग परसेंटेज 61.11 का था और वो टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में सबसे ज्यादा डोमिनेट करने वाले कप्तान रहे।

FAQs

डैरेन सैमी ने कितनी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है?

2

यह भी पढ़ें: INDW vs AUSW: कंगारुओं के घर में भारतीय महिलाओं का धमाका, जीता तीसरा टी20, 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!