Posted inICC T20 World Cup

एक तीर से 3 निशाने मारने की कोशिश में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए रखी ये शर्तें

एक तीर से 3 निशाने मारने की कोशिश में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, India के खिलाफ मैच खेलने के लिए रखी ये शर्तें

PCB’s 3 Conditions To Play Against India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का मैच निर्धारित है। हालांकि, यह मैच कार्यक्रम अनुसार होगा या नहीं, अभी तक कुछ भी तय नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर निकाले जाने के कारण टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने का ऐलान किया था।

इसके बाद, आईसीसी के कई प्रयास के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मामले को सुलझाने के लिए बातचीत करने को राजी हुआ और 8 फरवरी को लाहौर में मीटिंग हुई। अब जानकारी सामने आ रही है कि भारत (India) के खिलाफ पीसीबी अपना बॉयकॉट का फैसला बदल सकता है लेकिन उसने तीन ऐसी शर्तें रखी हैं, जिनका पूरा होना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

India के खिलाफ बॉयकॉट का फैसला वापस लेने के लिए PCB ने रखीं ये 3 शर्तें

एक तीर से 3 निशाने मारने की कोशिश में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, India के खिलाफ मैच खेलने के लिए रखी ये शर्तें

रविवार को आईसीसी के दो सीनियर अधिकारी – डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और सहायक देशों के प्रतिनिधि मुबाशिर उस्मानी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से बातचीत करने के लिए लाहौर पहुंचे। इनके बीच बातचीत का मुख्य केंद्र पाकिस्तान द्वारा 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत (India) के मैच का बहिष्कार करने का निर्णय था। हालांकि, अब पीसीबी झुकने को तैयार हुआ है लेकिन उसने 3 ऐसी शर्तें रख दी हैं, जो शायद पूरी कर पाना संभव न हो।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत (India) के खिलाफ मैच बॉयकॉट के फैसले पर फिर से विचार करने के लिए आईसीसी के सामने तीन अहम शर्तें रखी हैं। पीसीबी की पहली शर्त फंडिंग को लेकर है और वो चाहता है कि आईसीसी रेवेन्यू में उसकी हिस्सेदारी बढ़ाए। मौजूदा समय में आईसीसी द्वारा पीसीबी को कुल रेवेन्यू का 5.75% शेयर दिया जाता है।

भारत (India) के साथ द्विपक्षीय सीरीज और हैंडशेक भी शर्तों में शामिल

इसके बाद, पाकिस्तान क्रिकेट की दूसरी और सबसे बड़ी मांग भारत (India) के खिलाफ दोबारा से द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने की है, जो एक दशक से ज्यादा समय से बंद हैं। साल 2008 में जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर दिया गया था और उनके साथ द्विपक्षीय सीरीज भी खेलना भी बंद कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद 2012/13 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था लेकिन तब से दोनों के बीच सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही मुकाबले होते हैं।

आईसीसी के सामने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीसरी मांग हैंडशेक करने की रखी है। दरअसल, एशिया कप 2025 में टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल समेत तीन मैच खेले लेकिन एक भी बार भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर के साथ हाथ नहीं मिलाया, जिससे पड़ोसी मुल्क की काफी फजीहत भी हुई। शायद यही कारण है कि पीसीबी चाहता है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला हो तो फिर भारतीय टीम उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाए।

24 से 48 घंटों में PCB की तरफ से हो सकता है बड़ा ऐलान

जानकारी के अनुसार, ICC के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी जल्द ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाक़ात कर सकते हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में पूरी तरह से तस्वीर साफ़ हो जाएगी कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान खेलेगा या नहीं। वहीं, आईसीसी ने पीसीबी की कौन सी शर्तें मानी हैं, ये भी स्पष्ट हो जाएगा।

FAQs

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किस तारीख को मुकाबला निर्धारित है?
15 फरवरी
ICC के सामने PCB ने कौन सी 3 शर्तें रखी हैं?
रेवेन्यू में बढ़ोत्तरी, भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत, हैंडशेक

यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W….आकिब नबी ने फिर मचाया रणजी में कोहराम, चटका डाले 7 विकेट, बल्लेबाजों की तोड़ी हड्डी-पसलियां

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!