IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा सेमीफाइनल मुकाबला समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में सात रनों से मैच जीत लिया है। इसी के साथ इंडियन क्रिकेट टीम पहुंच चुकी है टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में और वहां पर उसकी टक्कर न्यूज़ीलैंड से होने जा रही है। तो आइए भारत बनाम इंग्लैंड मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
Team India ने बनाए 253 रन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना डाले। इस दौरान संजू सैमसन ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 211.90 का रहा।
इस दौरान दूसरे टॉप रन गेटर रहे शिवम दुबे, जिन्होंने 25 गेंद में एक चौके और चार चक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। इस दौरान ईशान किशन 18 गेंदों में 39, हार्दिक पांड्या 12 गेंद में 27 वहीं तिलक वर्मा 7 गेंद में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से महज 11 रन जबकि अभिषेक शर्मा के बल्ले से 9 रन आए। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए विल जैक्स और आदिल रशीद रहे। दोनों ही गेंदबाजों ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके, लंदन ठुमकता गाने में डांस का VIDEO वायरल
सिर्फ सात रन से दूर रह गई England

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के ऐतिहासिक 254 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती कुछ विकेट काफी जल्दी गंवा दिए, जिस वजह से टीम शुरुआत में थोड़ा प्रेशर में नजर आई। हालांकि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने काफी कमाल का प्रदर्शन किया और एट लास्ट टीम 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाने में कामयाब रही। इस टीम के टॉप रन गेटर रहे जैकब बैथल, जिन्होंने 48 गेंद में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 105 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।
उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। वहीं विल जैक्स ने 20 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए। जोस बटलर के बल्ले से 25 रन, सैम कुरेन के बल्ले से 18 रन वहीं जोफ्रा आर्चर के बल्ले से नाबाद चार गेंद में 19 रन आए। इंग्लिश टीम इस मैच को महज 7 रनों से हारी और इसका कारण बने संजू सैमसन और अक्षर पटेल। अक्षर पटेल ने एक उड़ता हुआ विल जैक्स का कमाल का कैच पकड़ा।
इसके बाद भारतीय टीम गेम में लौटी और एट लास्ट मैच भी जीता। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने अपने लास्ट के ओवर जिस तरह से डालें वो भी कमाल के थे। हार्दिक ने अपने अंतिम ओवर, जो कि मैच का 19वां ओवर भी था उसमें एक विकेट लिया और सिर्फ नौ रन दिए। वहीं बुमराह ने 18वें ओवर में केवल छह रन देकर भारत की जीत की राह आसान करी। इस मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच संजू सैमसन बने।
इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए। वहीं अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली। वरुण सबसे महंगे रहे और 64 रन लुटाये।
8 मार्च को होगा फाइनल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च, रविवार के दिन खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम हमें एक-दूसरे से लोहा लेते नजर आएँगी। यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। तो देखना होगा कौन जीतेगा ये मैच और कौन बनेगा 2026 का चैंपियन।
FAQs
इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच किसने जीता?
यह भी पढ़ें: सुरेश रैना को नजरअंदाज कर एमएस धोनी ने इस विदेशी को बनाया CSK का नया फील्डिंग कोच