IND vs ENG, MATCH PREDICTION: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमी फाइनल में 5 मार्च को हमें भारत और इंग्लैंड टीम की टक्कर देखने को मिलने वाली है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड आंकड़ों और प्रिडिक्शन आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।
IND vs ENG, MATCH PREVIEW

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में हमें भारत और इंग्लैंड के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। यह दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। 2024 में इंडिया जबकि 2022 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी और इस बार देखना होगा कि कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी। इंडिया ने तो सेमीफाइनल में अपनी जगह काफी मुश्किलों से बनाई। मगर इंग्लैंड ने एक तरफ़ा तरीके से क्वालीफाई किया।
IND vs ENG मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
- मैच: भारत बनाम इंग्लैंड
- मैच नंबर: 54
- स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- तारीख: 5 मार्च
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
टी20 में IND vs ENG हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 29
- इंडिया: 17 जीत
- इंग्लैंड: 12 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
IND vs ENG मैच पिच रिपोर्ट
भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है और इस दौरान इस मैच में हमें बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। लाल मिट्टी की पिच होने की वजह से यहां पर अतिरिक्त उछाल और गति देखने को मिलेगी, जिससे बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी। इस मैदान पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद जरूर मिलते नजर आएगी।
लेकिन आगे स्पिनर्स अपना दबदबा दिखा सकते हैं। इस मैदान पर टॉस भी काफी अहम भूमिका अदा कर सकता है। अब तक इस मैदान पर कुल 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 10 बैटिंग फर्स्ट और 10 बैटिंग सेकंड टीम ने जीते हैं। इस मैदान का एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर 177 जबकि सेकंड इनिंग स्कोर 154 है। हाईएस्ट टोटल जो इस मैदान पर बना है वो है 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन, जो कि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज ने इसी टी20 वर्ल्ड कप में बनाया था।
यह भी पढ़ें: कुलदीप-रिंकू की एंट्री, ये 2 खिलाड़ी बाहर, सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फाइनल
IND vs ENG मैच वेदर रिपोर्ट
मुंबई में होने जा रहे भारत-इंग्लैंड मैच में हमें काफी ज्यादा बेहतरीन मौसम देखने को मिलने वाला है। मैक्सिमम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं। हालांकि हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने वाली है। मगर सबसे खराब चीज है वहां की एयर क्वालिटी, जो कि 103 से 190 के बीच में रहेगी।
- गुरुवार (5 मार्च)
- 37°C – 39°C
- 24°C – 25°C
- साफ़ और गर्म दिन
IND vs ENG मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर।
इंग्लैंड का स्क्वाड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
IND vs ENG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।
IND vs ENG मैच प्रिडिक्शन
टीम इंडिया
- पावरप्ले स्कोर: 50-60 रन
- टोटल स्कोर: 170-180
इंग्लैंड टीम
- पावरप्ले स्कोर: 50-55
- टोटल स्कोर: 160-165
IND vs ENG मैच विनर
टीम इंडिया
इंग्लैंड और भारत के बीच होने जा रहे मुकाबले में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि एट लास्ट टीम इंडिया के विजई होने के आसार नजर आ रहे हैं। तो देखना होगा कि कौन सी टीम जीतेगी।
FAQs
IND vs ENG मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
यह भी पढ़ें: बड़ा मैच और बड़ा झटका! संजू सैमसन की इस गलती पर ICC का एक्शन, झेलना पड़ेगा एक मैच का प्रतिबंध