Posted inICC T20 World Cup

IND vs NAM: नामीबिया की नाक में भारतीय गेंदबाजों ने किया दम, टीम इंडिया ने 93 रन से जीता मैच, MI का कप्तान बना हीरो

IND vs NAM: Indian bowlers made Namibia's nose suffocate, Team India won the match by 93 runs, MI captain became the hero

IND vs NAM: भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने एकतरफ़ा तरीके से 93 रनों के अंतर से जीत लिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

Team India ने बनाए थे 209-9 रन

Team India scored 209-9 in the IND vs NAM match.
Team India scored 209-9 in the IND vs NAM match.

नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। इस दौरान इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए ओपनर ईशान किशन ने। किशन के बल्ले से 61 रनों की एक ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली। उन्होंने 24 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से इतिहास रचा। वहीं दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे हार्दिक पांड्या, जिन्होंने 52 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौके और 4 ही छक्कों की मदद से अपने 52 रन पुरे किए।

इस बीच अभिषेक शर्मा की जगह खेलते नजर आए संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22, तिलक वर्मा ने 21 गेंदों 25 वहीं शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। विरोधी टीम के लिए उसके कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। इरास्मस ने सिर्फ 20 रन देकर सबसे अधिक विकेट लिए। उनके अलावा बेन शिकोंगो, जे.जे. स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ बने पाकिस्तान सुपर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, एक मैच के मिलेंगे उन्हें इतने करोड़ रूपये

93 रन पीछे रह गई नामीबिया

210 रनों के विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही अपना डोमिनेंस दिखाने की कोशिश तो की और काफी अच्छा भी किया। लेकिन यह टीम 18.2 ओवर्स में 116 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान इसके लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे लौरेन स्टीनकैंप, जिन्होंने 29 रन बनाए। वहीं जान फ्राइलिंक के बल्ले से 22 रन और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के बल्ले से 18 रन आए।

भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती सबसे अधिक कामयाब रहे। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 3 विकेट लिए। जबकि हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 और जसप्रीत बुमराह व शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

नामीबिया के खिलाफ 93 रन से बेहतरीन जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और इस जीत के हीरो रहे मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)। हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

15 फरवरी को अगला मैच खेलेगी Team India

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो एसोसिएट्स नेशंस के खिलाफ मुकाबले खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर अब उसके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होने वाली है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। तो देखना होगा कि यह मैच कौन जीतेगा, क्योंकि दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट अब तक दो-दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है। नामीबिया की बात करें तो ये टीम भी 15 तारीख को ही अपना अगला मैच खेलते नजर आएगी। ये टीम USA के साथ अपना मैच खेलेगी। 

FAQs

भारत बनाम नामीबिया का मैच किसने जीता?

टीम इंडिया

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे लकी फैन, खुद विराट कोहली ने बुलाया और खिचवाई तस्वीर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!