IND vs NAM: USA के खिलाफ 29 रनों से पहला मैच जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम नामीबिया के साथ अपना दूसरा मैच खेलते नजर आने वाली है। भारत-नामीबिया का यह मैच 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मैच के लिए भारत (Team India) की प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है, जो कि संभावित है। तो आइए एक बार इस प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।
IND vs NAM मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 आई सामने
भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम (IND vs NAM) के बीच 12 फरवरी को होने वाला मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच की तरह यह मैच भी शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाला है और इस मैच में हमें काफी रोमांच देखने मिल सकता है। भारत और नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद एक बार फिर एक दूसरे के आमने-सामने आने जा रही हैं। लेकिन इस मैच में हमें भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई नहीं देंगे।
इस वजह से नहीं खेलेंगे अभिषेक और बुमराह

दरअसल, यह दोनों खिलाड़ी इस समय बीमार चल रहे हैं। अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों को काफी तेज बुखार है। इस वजह से यह दोनों अगला मैच मिस करेंगे। मालूम हो कि जसप्रीत बुमराह पहले मैच में भी खेलते नजर नहीं आए थे और बीसीसीआई ने बताया था कि उनकी तबीयत खराब है और मेडिकल टीम उनका ख्याल रख रही है।
इसके बाद पोस्ट में प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कंफर्म किया था कि अभिषेक शर्मा को भी बुखार है और वो बुखार में खेले थे। मालूम हो कि अभिषेक ने पहले मैच में खाता तक नहीं खोला था और वह दूसरा मैच मिस कर सकते हैं। इसके बाद सीधे तीसरे मैच में हमें ओपन करते नजर आएंगे।
Breaking news : Abhishek Sharma set to miss the 2nd match of India against Namibia in the T20 World Cup 2026 due to stomach pain, BCCI confirms. As a precaution, he will be rested and will be available for the big match against Pakistan. Till then, Sanju Samson is expected to… pic.twitter.com/iYNMc8nPOJ
— Rohan AD (@RohanAD6) February 10, 2026
यह भी पढ़ें: “उसे कोई नहीं निकाल सकता….,” विराट कोहली के सपोर्ट में आए BCCI सचिव देवाजीत सैकिया, गौतम गंभीर पर कसा तंज
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
अभिषेक शर्मा के प्लेइंग 11 से बाहर होने की वजह से हमें नामीबिया के खिलाफ बतौर ओपनर संजू सैमसन और ईशान किशन खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा चौथे पर सूर्यकुमार यादव (कप्तान) और पांचवे पर रिंकू सिंह नजर आ सकते हैं।
इस प्लेइंग 11 में हमें बतौर ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल भी कमाल करते दिखाई दे सकते हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती स्पेसलिस्ट स्पिनर जबकि अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज स्पेसलिस्ट तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते दिखाई दे सकते हैं।
IND vs NAM मैच के लिए भारत की संभावित 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
FAQs
टीम इंडिया का टी20 कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: 6,6,6,4,4,4,4,4…. रणजी में दिखा मोहम्मद शमी का नया अवतार, ताबड़तोड़ फिफ्टी से मचाया हडकंप