IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच USA के खिलाफ थोड़ी मुश्किलों का सामना करते हुए अंततः 29 रनों से जीत लिया और अब इंडिया का अगला टारगेट नामीबिया को हराना है और इस मैच में हमें भारतीय क्रिकेट टीम एक अलग प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरते दिखाई दे सकती है। तो आइए एक बार प्लेइंग इलेवन पर नजर डाल लेते हैं।
नामीबिया से खेलेगी अगला मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत-नामीबिया का मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच भी पहले मैच की तरह शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का यह दूसरा मैच जबकि ओवरऑल टूर्नामेंट का 18वां मैच होगा और इस मैच में इंडिया की प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन व जसप्रीत बुमराह की एंट्री हो सकती है।
संजू और बुमराह कर सकते हैं एंट्री
भारत और यूएसए क्रिकेट टीम (IND vs USA) के बीच हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) मैच के दौरान भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बीमार थे। जसप्रीत बुमराह को काफी हेवी फीवर था, जिस वजह से वह खेलते नजर नहीं आ सके थे। मगर अब वह हमें अगले मैच में खेलते दिखाई दे सकते हैं।
वहीं पहले मैच में ईशान किशन को ओपनिंग का चांस मिला था और वह सिर्फ 20 रन बना सके, इसके चलते मैनेजमेंट संजू सैमसन को नामीबिया के खिलाफ एक बार फिर मौका दे सकती है, ताकि वह अपने आप को साबित करें और आगे के मैचों के लिए अपनी जगह पक्की कर सकें।
Recognition from the very best 👏
Virender Sehwag hails Suryakumar Yadav’s composed and commanding knock against USA, calling it brilliant ✨
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNAM | THU, FEB 12 | 6 PM pic.twitter.com/FDCrczqu3n
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
यह भी पढ़ें: ‘मैंने पहले ही ठान लिया था…’ फाइनल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी पर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा
बाकि प्लेइंग 11 रहेगी सैम
जसप्रीत बुमराह के एंट्री के बाद अर्शदीप सिंह को आराम दिया जा सकता है और ईशान किशन, संजू सैमसन के चलते बाहर हो सकते हैं। जबकि बाकि के सभी खिलाड़ी नजर आ सकते हैं, जो कि खेलते दिखाई दे रहे हैं। यानी हमें भारत की ओर से संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज खेलते दिखाई दे सकते हैं।
देखना होगा कि इस मैच में टीम इंडिया किस तरीके का प्रदर्शन करेगी, क्योंकि इसके बाद इंडिया की अगली टक्कर सीधे पाकिस्तान के साथ है और अगर इंडिया से थोड़ी भी ऊंच-नीच हुई तो वो हार सकती है।
कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।