Posted inICC T20 World Cup

IND vs NAM, MATCH PREVIEW: भारत का दबदबा या नामीबिया देगी टक्कर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

IND vs NAM, MATCH PREVIEW: Will India dominate or will Namibia put up a fight? Playing XI, Pitch Report, Live Streaming, Weather, Head-to-Head Details
IND vs NAM, MATCH PREVIEW: Will India dominate or will Namibia put up a fight? Playing XI, Pitch Report, Live Streaming, Weather, Head-to-Head Details

IND vs NAM, MATCH PREVIEW: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम नामीबिया के साथ अपना अगला मैच खेलते नजर आने वाली है। यह मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

इस आर्टिकल के जरिए हम भारत बनाम नामीबिया मैच के संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड आंकड़े आदि सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

IND vs NAM, MATCH PREVIEW

IND vs NAM, MATCH PREVIEW
IND vs NAM, MATCH PREVIEW

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कमाल की शुरुआत करते हुए अपना पहला मैच 29 रनों से जीत लिया। वहीं नामीबिया क्रिकेट टीम को अपना पहला मैच 10 तारीख को नीदरलैंड्स के साथ खेलना है। इसके बाद वह इंडिया से भिड़ेगी। इस दौरान मैच में भरतपुर भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।

भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को जीत सुपर 8 के लिए अपनी स्थिति को और मजबूत करे। वहीं नामीबिया की कोशिश रहेगी कि वह इंडिया जैसी बड़ी टीम को हराकर वर्ल्ड स्तर पर अपना नाम बनाए। दोनों टीमों के बीच यह मैच 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच अंतिम मैच साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था और इस दौरान इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

IND vs NAM मैच डिटेल्स

  • मैच: भारत बनाम नामीबिया
  • मैच नंबर: 18
  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तारीख: 12 फरवरी
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

IND vs NAM हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 1
  • इंडिया: 1 जीत
  • नामीबिया: 0 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 0

IND vs NAM मैच पिच रिपोर्ट

भारत और नामीबिया का यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा और यहां की पिच को बैटिंग्स पैराडाइस कहा जाता है। यानी कि बल्लेबाजों को मैदान पर काफी ज्यादा मदद मिलेगी और रनों का अंबार देखने को मिलेगा। इस पिच पर गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले तक पहुंचती है, जिस वजह से बैटिंग आसान हो जाती है।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिलती है। लेकिन आगे-आगे उनका भी इफेक्ट कम हो जाता है। लेकिन स्पिनर्स अच्छा कर सकते हैं। इस मैदान का पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 171 है और इस मैदान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर 231/9 रन है, जो कि भारत बनाम बांग्लादेश टी20 मैच में देखने को मिला था।

यह भी पढ़ें: नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड घोषित, सूर्या कप्तान, हार्दिक-सिराज-अर्शदीप-बुमराह….

IND vs NAM मैच वेदर रिपोर्ट

12 फरवरी को होने वाले भारत बनाम नामीबिया टी20 विश्व कप 2026 मैच के दौरान मौसम एकदम साफ रहने वाला है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा, बारिश की कोई भी संभावना नहीं है, जिस वजह से किसी प्रकार की बाधा देखने को नहीं मिलेगी।

दिन में हल्की हवाएं चलेंगी और शाम के समय मौसम साफ होगा। हालांकि ओस का असर देखने मिल सकता है। दिन का मैक्सिमम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि रात में यह 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

IND vs NAM मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर।

नामीबिया का स्क्वाड: लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिन्क, जान निकोल लोफ़्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रूगर, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट और विलेम मायबर्ग।

IND vs NAM मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

नामीबिया की संभावित प्लेइंग 11: जान फ्राइलिन्क, लौरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लोफ़्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रूगर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो और मैक्स हेन्गो।

IND vs NAM मैच विनर

भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच होने जा रहे इस मैच में भारतीय टीम बड़े ही आसानी के साथ जीत सकती है। भारतीय टीम इस समय नामीबिया से आगे ही नहीं बल्कि ओवरऑल टी20 क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीम है और इंडिया को सिर्फ उसके खराब प्रदर्शन से हराया जा सकता है।

FAQs

IND vs NAM मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

यह भी पढ़ें: PAK vs NED: पाकिस्तान की रोमांचक जीत, नीदरलैंड 3 विकेट से पस्त, इन दो स्टार खिलाड़ियों ने पलटा मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!