Posted inICC T20 World Cup

IND vs NAM Toss: दिल्ली में बनेंगे 300 रन, नामीबिया ने चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में संजू-बुमराह की एंट्री

IND vs NAM Toss: 300 runs to be scored in Delhi, Namibia chooses to bowl, Sanju-Bumrah enter playing 11

IND vs NAM Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 18 की शुरुआत हो गई है और इस मैच में भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम एक दूसरे के आमने सामने हैं। भारत-नामीबिया का यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है और इस मैच में हमें नामीबिया की टीम पहले गेंदबाजी करते नजर आने वाली है। तो आइए इस मैच के बारे में थोड़ा बात कर लेते हैं।

नामीबिया क्रिकेट टीम ने जीता टॉस

Namibia cricket team won the toss in IND vs NAM Match
Namibia cricket team won the toss in IND vs NAM Match

भारत और नामीबिया (IND vs NAM) क्रिकेट टीम का यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है और इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम टॉस हार गई है। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है और उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा।

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस पर पहले बॉलिंग के फैसले पर कहा कि उन्हें लगता है कि यह बहुत, बहुत अच्छी फ्लैट क्रिकेटिंग सरफेस है और स्टैटिस्टिक्स व ओस के नज़रिए से पहले गेंदबाजी सही काम है। उन्होंने कहा, “यह हमारी स्किलसेट को टाइट करने के बारे में है। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, दूसरे हाफ में इसे चेज़ करने की कोशिश करें। इसीलिए हम ऐसा करते हैं, इसीलिए हम क्रिकेट खेलते हैं, एंटरटेनमेंट के लिए।”

प्लेइंग इलेवन में हुए हैं ये बदलाव

भारत के खिलाफ मैच के लिए नामीबिया क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं और इंडिया ने भी दो ही चेंज के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है। पहले मैच में खेलते नजर आए अभिषेक शर्मा आज के मैच में बीमारी के चलते नहीं खेल रहे हैं। उनके जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है। वहीं मोहम्मद सिराज को बाहर कर जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें: साहिबजादा फरहान की धमकी पर तिलक वर्मा का पलटवार, बोले—“पाकिस्तान के खिलाफ हम भी….”

IND vs NAM मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया की प्लेइंग 11: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो और मैक्स हेइंगो।

साल 2021 में खेला गया था लास्ट मैच

बताते चलें कि भारत और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच लास्ट मुकाबला साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था। इस दौरान इंडिया ने 26 रनों से जीत दर्ज की थी और आज देखना होगा कि कौन सी टीम मैच में अजय रहेगी। अगर आज भारतीय बल्लेबाज अच्छे लय में बल्लेबाजी करते हैं तो एक बड़ा स्कोर देखने मिल सकता है और अगर नामीबिया का दिन खराब रहा तो 300 भी बन सकते हैं।

मालूम हो कि 2021 में खेला गया यह मैच दोनों टीमों के बीच अंतिम और एकमात्र टी20 मैच है और ओवरऑल दूसरा मैच। दोनों टीमों के बीच पहला मैच साल 2003 वर्ल्ड कप में हुआ था, जिसे इंडिया ने जीता था। वो एक वनडे मैच था।

FAQs

भारत बनाम नामीबिया का मैच कहां हो रहा है?

दिल्ली, अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम

यह भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से चटाई धूल, MI का खिलाड़ी बना जीत का हीरो, सुपर-8 के लिए अंग्रेज टीम की दावेदारी हुई कमजोर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!