India Likely Playing 11 Against Netherlands: रविवार को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रनों के अंतर से बुरी तरह हराया। यह टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ T20I में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी रही। टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को मजबूत किया और हेड टू हेड रिकॉर्ड 8-1 हो गया है।
इस दमदार जीत की बदौलत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने सुपर-8 में अपना स्थान भी पक्का कर लिया। हालांकि, अगले राउंड के मुकाबलों से पहले टीम इंडिया (Team India)को अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ है, जो अहमदाबाद में होना है। इस मुकाबले की अहमियत उतनी ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी भारत अपनी मजबूत प्लेइंग 11 उतारना चाहेगा।
नीदरलैंड के खिलाफ भारत (India) की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय!

पाकिस्तान के खिलाफ भारत (India) ने घर से बाहर यानी कोलंबो में मुकाबला खेला था, जहां आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार थी। इसी वजह से टीम इंडिया ने मजबूरी में बड़ा फैसला लेते हुए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जो पहले दोनों मुकाबलों में खेले थे और टी20आई में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज भी हैं। अर्शदीप ने पहले दो मैचों में तीन विकेट अपने नाम किए थे लेकिन उन्हें परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खिलाया गया।
भारत (India) ने प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को शामिल किया, ताकि स्पिन विभाग को मजबूत किया जा सके। कुलदीप ने भी अपने चयन को सही ठहराया और गेंदबाजी में 3 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उन्होंने पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को अपना शिकार बनाया था। अब नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला अहमदबाद में होना है। ऐसे में भारत अपने गेंदबाजी विभाग में अतिरिक्त स्पिनर को बाहर कर अर्शदीप सिंह को वापस से खिला सकता है। इसी वजह से कुलदीप को बाहर किए जाने की उम्मीद है।
जसप्रीत बुमराह को शायद न दिया जाए आराम
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला था, क्योंकि वो बीमार होने के कारण उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद, उनकी वापसी नामीबिया के खिलाफ हुई और पाकिस्तान के खिलाफ भी खेला। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला उतना अहम नहीं है लेकिन भारत शायद जसप्रीत को आराम न दे। इसकी बड़ी वजह है कि बुमराह ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है और इसी वजह से वर्कलोड का उतनी चिंता नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ भी बुमराह ने सिर्फ 2 ही ओवर डाले। ऐसे में हमें नीदरलैंड के खिलाफ भी बूम-बूम खेलते नजर आ सकते हैं।
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह
नीदरलैंड के खिलाफ जीत के साथ ग्रुप स्टेज का समापन करना चाहेगा भारत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत (India) का प्रदर्शन अपनी पूरी क्षमता से परफॉर्म न कर पाने के बावजूद काफी अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अभी तक अपने तीनों ही मैच जीते हैं और 6 अंक के साथ टॉप पर है। भारत ने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था और फिर नामीबिया को 93 रनों से मात दी थी। वहीं, इसके बाद अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इस तरह भारत का विजयी अभियान जारी है और कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहेंगे कि सुपर-8 से पहले टीम इंडिया नीदरलैंड को हराकर अपना आखिरी ग्रुप मैच भी जीते।
FAQs
भारत और नीदरलैंड के बीच कब मुकाबला है?
नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कितने बदलाव की उम्मीद है?
यह भी पढ़ें: 6,6,6,4,4,4..विराट कोहली के छोटे भाई का रणजी में कमाल, सेमीफाइनल मैच में जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक