IND vs NED, Head to Head in T20I: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच ग्रुप ए में शामिल भारत (Team India) और नीदरलैंड के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 फरवरी को खेला जाएगा। एकतरफ भारतीय टीम सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, नीदरलैंड टूर्नामेंट से बाहर होने की कतार में है।
हालांकि, नीदरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा किया था लेकिन आखिरी मौके पर कैच छोड़ने की गलती भारी पड़ी थी। नीदरलैंड ने दिखाया था कि उनके पास बड़ी टीमों को चौंकाने की क्षमता है और वो पहले भी ऐसा कर चुके हैं। इसी वजह से भारत (Team India) को उनसे सावधान रहना होगा।
भारत और नीदरलैंड का T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर T20I में भारत और नीदरलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो इनके बीच ज्यादा हिस्ट्री नहीं रही है। इसकी बड़ी वजह है कि भारत (Team India) सहायक देशों के साथ ज्यादा नहीं खेलता है और यही कारण है कि नीदरलैंड के खिलाफ उसकी द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं होती हैं। इनके बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक एक ही मुकाबला खेला गया है, जो 2022 टी20 वर्ल्ड कप में सिडनी के मैदान पर खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया था।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने 20 ओवर में 179/2 का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की पारी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 62 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 53 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 51 रन बनाए थे। जवाबी पारी में नीदरलैंड की टीम पूरे ओवर खेलकर 123/9 का ही स्कोर बना पाई थी।
भारत और नीदरलैंड का अब तक T20 World Cup 2026 में कैसा रहा है प्रदर्शन
डिफेंडिंग चैंपियन भारत (Team India) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है और उसने अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। भारत ने पहले मुकाबले में यूएसए को 29 रन से हराया था। इसके बाद, नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई और अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया। भारत ने तीनों ही मैच डिफेंड करते हुए जीते हैं। इससे पता चलता है कि गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा है।
बात करें नीदरलैंड की तो उसे अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड ने नामीबिया को आसानी से हराया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, यूएई के खिलाफ टीम को 93 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस तरह उसने अपने 3 में से 2 मैचों में हार का सामना किया है और सुपर-8 की रेस से लगभग बाहर है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत (Team India) और नीदरलैंड का स्क्वाड
भारत (Team India) का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज
नीदरलैंड का स्क्वाड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नूह क्रॉस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैच लायन-कैशेट, मैक्स ओ’डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड का मुकाबला किस तारीख को है?
भारत और नीदरलैंड के बीच कितने T20I मुकाबले अब तक हुए हैं?
यह भी पढ़ें: बल्लेबालों के फ्लॉप शो को देख बोर्ड ने लिया चौंकाने वाला फैसला, 2 सालों के बाद 36 साल के खिलाड़ी को दिया मौका