IND vs NZ, Final MATCH PREDICTION: 7 फरवरी से शुरू हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर फाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है। 20 टीमों ने मौजूदा संस्करण की शुरुआत की थी लेकिन अब सिर्फ भारत और न्यूजीलैंड ही रह गई हैं और इन दोनों का सामना फाइनल में होगा। यह मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में काफी अच्छा किया है, इसी वजह से धमाकेदार खिताबी मैच की उम्मीद है की जा रही है।
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हाई स्कोरिंग मैच में 7 रनों से हराया। वहीं, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा 9 विकेट से हराया था। ऐसे में इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है। आइए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारी, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड और प्रेडिक्शन पर नजर डालते हैं।
IND vs NZ, T20 World Cup 2026 फाइनल मैच प्रीव्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं और उनके पास मैच विजेता खिलाड़ियों की कमी नहीं है। भारत ने सेमीफाइनल में बल्ले से अच्छा किया लेकिन ज्यादातर मुकाबलों में क्षमता के मुताबिक बैटिंग परफॉरमेंस नहीं हुआ। हालांकि, गेंदबाजों ने अहम मौकों पर अच्छा कर टीम को जीत दिलाई है।
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी काफी संतुलित नजर आ रही है और बड़े मैचों में हमेशा खतरनाक साबित होती है। कीवी टीम के पास कई तूफानी बल्लेबाज हैं, वहीं गेंदबाजी भी काफी दमदार है। ऐसे में फाइनल में एक अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs NZ फाइनल मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड
- स्टेडियम: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- तारीख: 8 मार्च
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
IND vs NZ टी20 में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 30
- भारत: 18 जीत
- न्यूजीलैंड: 11 जीत
- टाई: 1
- बेनतीजा: 0
IND vs NZ फाइनल मैच के लिए पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन बड़े मैचों में यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। खासतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है।
हालांकि फाइनल मैच में दबाव भी काफी ज्यादा होता है, जिसकी वजह से अक्सर स्कोर थोड़ा कम रह जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170 के आसपास माना जाता है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में 180 से 190 का स्कोर काफी प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है। अगर ओस आती है तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।
IND vs NZ फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
IND vs NZ फाइनल मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: न्यूजीलैंड
पावरप्ले का स्कोर: भारत (50-60), न्यूजीलैंड (45-55)
10 ओवर का स्कोर: भारत (85-95), न्यूजीलैंड (80-90)
15 ओवर का स्कोर: भारत (130-140), न्यूजीलैंड (120-130)
20 ओवर का स्कोर: भारत (185-195), न्यूजीलैंड (170-180)
सबसे ज्यादा रन: संजू सैमसन (भारत), फिन एलन (न्यूजीलैंड)
सबसे ज्यादा विकेट: जसप्रीत बुमराह (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
30 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज: संजू सैमसन और ईशान किशन (भारत), फिन एलन और टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड)
30 से कम रन बनाने वाले बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव (भारत), रचिन रवींद्र और डैरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
2 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती (भारत), मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)
2 से कम विकेट लेने वाले गेंदबाज: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह (भारत), मिचेल सैंटनर और जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड)
विजेता: भारत
FAQs
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: ‘उसके बिना नहीं जीत सकते…’ शोएब अख्तर ने फाइनल मुकाबले में भारत को इस खिलाड़ी को शामिल करने की दी सलाह