Posted inICC T20 World Cup

IND vs NZ Final Ticket: सिर्फ 2000 में मिलेगा स्टेडियम एंट्री, ऐसे तुरंत कर लें बुकिंग

IND vs NZ Final Ticket: सिर्फ 2000 में मिलेगा स्टेडियम एंट्री, ऐसे तुरंत कर लें बुकिंग

 How To Book IND vs NZ Final Ticket: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले का आयोजन एक लाख दर्शकों से भी अधिक की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होना है। 54 मुकाबलों के बाद, फैंस को भारत और न्यूजीलैंड के रूप में दो फाइनलिस्ट मिले। इनके बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद की जा रही है।

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहीं, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से एकतरफा हराकर खिताबी मैच में जगह बनाई। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। इस टक्कर का काफी सारे फैंस मैदान पर मजा लेना चाहेंगे तो चलिए बताते हैं कि IND vs NZ Final Ticket कैसे बुक करें।

IND vs NZ Final Ticket कैसे करें बुक?

IND vs NZ Final Ticket: सिर्फ 2000 में मिलेगा स्टेडियम एंट्री, ऐसे तुरंत कर लें बुकिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच देखने के इच्छुक प्रशंसक आधिकारिक टी20 वर्ल्ड कप टिकट वेबसाइट (tickets.t20worldcup.com) से ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद, उपयोगकर्ता BookMyShow पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां वे अहमदाबाद का चयन करके फाइनल मैच के लिए बुकिंग लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

टिकट की शुरुआत 2,000 रुपये से 4,000 रुपये तक है। प्रीमियम टिकटों की कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये तक है, जबकि हॉस्पिटैलिटी सुइट्स की कीमत 50,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच है। ऐसे में फैंस अपने बजट के हिसाब से IND vs NZ Final Ticket बुक कर सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा पाया है भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को लेकर भारतीय फैंस को विश्वास है कि टीम इंडिया जीत हासिल कर ख़िताब पर कब्जा जमाएगी लेकिन आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं, जिन्हें जानकार शायद आप भी हैरान हो जाएं। भारत ने अभी तक न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बार ही भी नहीं हराया है। दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं और तीनों में ही न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। ये आंकड़े जरूर चिंताजनक हैं, क्योंकि इस बार भी टीम इंडिया की एक गलती उन्हें हार दिला सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का सामना पहली बार 2007 में हुआ था। इस मुकाबले में कीवी टीम ने 10 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, इसके बाद 2016 में भारत को न्यूजीलैंड के विरुद्ध 47 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद, 2021 में खेला गए टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में भारतीय फैंस चाहेंगे कि टीम इंडिया फाइनल में जीत के साथ ख़िताब पर कब्जा जमाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार हार के सिलसिले को भी ख़त्म करे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जेमिसन, डेवोन कॉनवे

FAQs

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच की शुरूआती टिकट कितने की है?
2000 रुपये

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Prize Money: विजेता से लेकर सुपर-8 तक टीमों को मिलेंगे कितने करोड़? पूरी प्राइज मनी जानिए

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!