IND vs NZ, HEAD TO HEAD: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में हमें भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों ही टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में एक-दूसरे के खिलाफ ट्रॉफी जीत इतिहास रचने की कोशिश करते नजर आएंगी। तो आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और यह फाइनल मैच किस टीम के जीतने के आसार हैं।
पहली बार होगी टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच में टक्कर

मालूम हो कि भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज तक कई टी20 मुकाबलों में एक-दूसरे का आमना सामना किया है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में पहली बार यह दोनों टीमें नॉकआउट मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। भारत वहीं ओवरऑल चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप में दोनों का आमना सामना होने वाला है।
India have never beaten New Zealand in ICC men’s T20 World Cup
New Zealand have won 2 ICC Trophies
2000 Champions Trophy: New Zealand beat India
2021 WTC Final: New Zealand beat India
They’ve beaten India twice!
— Sarang Bhalerao (@bhaleraosarang) March 5, 2026
T20 World Cup में ऐसे हैं दोनों के हेड टू हेड आंकड़े
टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में दोनों टीमों के बीच कुल तीन मुकाबले हुए हैं। एक मैच साल 2007, दूसरा 2016 और तीसरा 2021 के दौरान खेला गया। इस दौरान तीनों ही बार इंडियन क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 2007 में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन, 2016 में 47 रन और 2021 में 8 विकेट से हराया था। हालांकि उम्मीद रहेगी कि इस बार यह नतीजा बदले और भारत जीत दर्ज करें।
यह भी पढ़ें: फाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल, मुंबई इंडियंस से 1-2 नहीं 6 खिलाड़ी रहेंगे शामिल
टी20 क्रिकेट में ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
टी20 क्रिकेट की बात करें तो टी20 क्रिकेट में अब तक दोनों ही टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंडियन टीम ने 18 जबकि न्यूजीलैंड टीम ने 11 में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच लास्ट टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले ही खेला गया था। उस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज हुई थी, जिसमें से न्यूजीलैंड ने एक जबकि भारत ने चार में जीत दर्ज की थी।
वहीं अंतिम 6 मैचों की बात करें तो अंतिम 6 टी20 मैचों में से भारत ने 5 में जीत दर्ज की है और इन सभी में भारत में एक तरफ़ा तरीके से जीत हासिल की है। यानी यहां तो इंडिया का पलड़ा भारी है और उम्मीद है कि इंडिया बाईलेट्रल जैसा प्रदर्शन हमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भी करते दिखाई देगी।
ज्ञात हो कि अगर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहती है तो यह पहली ऐसी टीम बन जाएगी, जो अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतेगी। साथ ही साथ ट्रॉफी डिफेंड करेगी और सबसे ज्यादा तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा करेगी। वहीं अगर न्यूज़ीलैंड जीतती है तो वो उसकी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी होगी।