Posted inICC T20 World Cup

IND vs NZ: हिस्ट्री रिपीट कर इंडिया बनी चैंपियन, संजू-अभिषेक-ईशान का दिखा जलवा, जस्सी-अक्षर भी नहीं रहे पीछे

IND vs NZ: India repeat history as champions, Sanju, Abhishek, and Ishan shine, Jassi and Akshar not far behind.

IND vs NZ, T20 World Cup 2026: हिस्ट्री को रिपीट करते हुए और हिस्ट्री को डिफीट करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम बन गई है टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने रच दिया है इतिहास। इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में एक तरफ़ा तरीके से हराकर ट्राफी अपने नाम की है। तो आइए इस ऐतिहासिक मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

Team India ने पहले बैटिंग करते हुए बना दिए 255 रन

Team India vs New Zealand Team, Final, ICC Men's T20 World Cup 2026
Team India vs New Zealand Team, Final, ICC Men’s T20 World Cup 2026

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टॉस उछाला गया तो वो गिरा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Team) के कप्तान मिशेल सेंटनर के पक्ष में और सेंटनर ने बिना किसी देरी पहले बोलिंग का फैसला कर लिया, जो कि शुरुआत में तो लग रहा था कि उनके पक्ष में जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं आज के मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज टिक गए और इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर दी। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन ने मिलकर 105 रन जोड़ डाले।

इंडियन क्रिकेट टीम 20 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब रही। इंडिया के टॉप रन गेटर एक बार फिर विकेटकीपर संजू सैमसन बने। संजू ने 46 गेंद में 89 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के जड़े। ईशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। शिवम दुबे ने अंत में आकर 8 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 26 जनों की एक इंपैक्टफुल पारी खेली।

कप्तान सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट जेम्स नीशम ने चटकाए। उन्होंने 46 देकर तीन विकेट लिए। वहीं मैट हेनरी और रचिन रविंद्र एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ ने कर ली सगाई, जानें किसे बना रहे अपनी दुल्हन

96 रन पीछे रह गई न्यूज़ीलैंड

भारत (Team India) के खिलाफ एक ऐतिहासिक रन चेस करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम लगातार विकेट गंवाते रही, जिस वजह से यह टीम कभी मैच में दिखी ही नहीं और एट लास्ट 96 रन से हार गई। न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑल आउट होकर 19 ओवर में सिर्फ 159 रन बनाए।

इस टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। फिन एलन 9, रचिन रविंद्र 1, ग्लेन फिलिप्स 5, मार्क चैपमैन 3, वही डेरिल मिशेल में भी सिर्फ 17 रन बना सके। हालांकि टिम सीफर्ट एक समय तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 26 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। अंत में मिशेल सेंटनर ने 43 रन बनाए। लेकिन किसी अन्य खिलाड़ी का सहयोग न मिल पाने के कारण टीम मुकाबले अपने नाम नहीं कर सकी।

इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर चार विकेट लिया। वहीं अक्षर पटेल 3 विकेट, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

तीसरी बार चैंपियन बनी Team India

आज के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराने के साथ ही टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब हुई है। भारत में न्यूज़ीलैंड को हराकर इस बार का अपना खिताब जीता।

भारत ने 2007 और 2024 के बाद 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है और इसी के साथ इंडिया पहली ऐसी देश बन गई, जिसने अपने घर पर ट्रॉफी जीती। साथ ही साथ लगातार दो ट्रॉफी जीती। यानी ट्रॉफी डिफेंड करी। इसके अलावा सबसे ज्यादा तीन बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड भी इंडिया के नाम हो गया है।

FAQs

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल किसने जीता?

भारत

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को मिले नए नाम, कप्तान सूर्या ने रखे ये 2 खास निकनेम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!